Site icon अग्नि आलोक

*इंदौर में कानून को ताक पर रख बजरंगदलियों ने देवास के आदिवासियों और हाउल ग्रुप के सामाजिक कार्य कर्ता  के साथ प्रेस क्लब में की मारपीट*

Share

*नागरिक समिति ने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए इंदौर के पशासन की छुट्टी पर भी आश्चर्य व्यक्त किया*

इंदौर। देवास जिले के शुक्रवासा में शैक्षणिक और स्वास्थ्य गतिविधियां चलाने वाले स्वयंसेवी संगठन के सौरव बनर्जी और उनके साथियों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रेस क्लब इंदौर में की गई मारपीट की नागरिक समिति इंदौर ने सख्त निंदा करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। नागरिक समिति के संयोजक रामस्वरूप मंत्री तथा सामाजिक कार्यकर्ता राहुल निहुरे ने आज जारी बयान में कहा है कि यह घटना न केवल निदंनीय है बल्कि इंदौर के प्रशासन के मुंह पर भी तमाचा भी है आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होना भी प्रशासन की कार्रवाई को संदेह में खड़ा करता है।

श्री मंत्री एवं निहुरे ने बताया कि देवास जिले की पर्वतपुरा पंचायत के ग्राम शुक्रवासा में पिछले पांच सालों से इंदौर के पत्रकार सौरव बनर्जी अपने कुछ साथियों के साथ सामाजिक कार्यों में जुटे हुए थे ।वे वहां हाउल ग्रुप के नाम से सामाजिक संगठन चलाते थे तथा उसके माध्यम से आदिवासी बच्चों को शिक्षा देने  तथा आदिवासियों के स्वास्थ्य के लिए गांव में ही स्वास्थ्य केंद्र भी चलाते थे। जहां से कई डॉक्टर और युवा छात्र एवं शिक्षक जुड़े हुए थे ।उनकी ये गतिविधियां लगातार बढ़ रही थी तथा आदिवासियों का विश्वास भी अर्जित कर रहे थे। गत पंचायत चुनाव में उन्होंने प्रत्याशी भीखड़ा किया था तथा उसी के चलते भाजपा के प्रत्याशी को पराजय का सामना करना पड़ा था ।इन्हीं सब बातों से कथित सत्ता दल के लोग परेशान थे तथा उन्हें जिले से हटाने के प्रयास में लगे हुए थे । इसी के चलते 22 जुलाई को उनके केंद्र पर हमला भी हुआ तथा देवास पुलिस ने  अवैधानिक तरीके से उनके पांच साथियों को गिरफ्तार भी किया। हालांकि पुलिस ने पूछने पर भी यह जानकारी नहीं दी की किस कारण से गिरफ्तार किया गया है।

 भाजपा से जुड़े बजरंग दल के कुछ लोगों ने उन पर धर्मांतरण का आरोप लगाया । जिसका पूरा खुलासा करने के लिए ही उन्होंने आज इंदौर में पत्रकार वार्ता आयोजित की थी। इंदौर प्रेस क्लब में जब सभी सदस्य पत्रकार वार्ता कर रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पहले तो पत्रकार वार्ता में हंगामा कर उसे भंग कर दिया तथा बाद में प्रेस क्लब परिसर में ही सौरव बनर्जी एवं अन्य महिला पुरुषों के साथ मारपीट की। 

प्रेस क्लब परिसर में हुई इस घटना के बाद में सौरव बनर्जी साथियों के  साथ सामाजिक कार्यकर्ता राहुल निहुरे , समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार रामस्वरूप मंत्री एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे तथा उनको अपनी आपबीती सुनाई तथा शुक्रवासा में उनके द्वारा किए जा रहे कामों की जानकारी दी तथा सहयोग मांगा।  जब राहुल निहोरे और रामस्वरूप मंत्री वहां से चले गए। उसके बाद ये असामाजिक तत्व फिर मालवा मिल पहुंचे तथा सौरव बनर्जी एवं अन्य महिला पुरुषों के साथ मारपीट की। उसी के थोड़ी देर बाद देवास पुलिस आई और सौरव बनर्जी एवं अन्य साथियों को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर देवास ले गई ।

आपने बतायाकी पांच वर्षों से देवास जिले के गांव शुक्रवासा में हाउल ग्रुप गरीब ,आदिवासी तथा किसानों,मजदूरों के सामाजिक उत्थान के काम में जुटा हुआ है। गरीब जनता की उन्नति देख शुक्रवासा गांव के कुछ भ्रष्ट और असमाजिक तत्व हाउल संगठन के हर सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनो को लगातार रोकने में लगे हुए है, क्योंकि इसमें उनका निहित स्वार्थ जुड़ा हुआ है।

नागरिक समिति इंदौर के संयोजक रामस्वरूप मंत्री तथा राहुल निहुरे ने सामाजिक कार्यकर्ता सौरव बनर्जी एवं उनके साथियों के साथ की गई मारपीट तथा गैर कानूनी गिरफ्तारी के कड़ी निंदा करते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने का आग्रह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से करते हुए कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले आज सामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए अन्यथा नागरिकों का भरोसा कानून व्यवस्था से उठ जाएगा अपने इंदौर के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की घटना के प्रति चुप्पी का  भी विरोध किया है तथा कहां है कि यह इंदौर जैसे जागरूक्षाहार के लिए निंदनीय है।

Exit mobile version