Site icon अग्नि आलोक

 *दिग्विजय सिंह की बयानबाजी को लेकर सियासी घमासान तेज,निधि चतुर्वेदी ने लगाई क्लास*

Share

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह फिर चर्चा में है. इस बार वजर उनका आरएसएस को लेकर दिया गया बयान है. जिसके बाद से एमपी कांग्रेस में असहजता बढ़ गई है, उनकी अपनी ही पार्टी की नेत्री ने जमकर क्लास लगा दी है. यह नेत्री कोई और नहीं बल्कि निधि चतुर्वेदी हैं, जो पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी हैं और खुद कांग्रेस की सक्रिय नेत्री मानी जाती हैं.मध्य प्रदेश कांग्रेस के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की बयानबाजी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. आरएसएस को लेकर उनके बयान ने पार्टी के भीतर असहजता बढ़ा दी. उनके इस इस बयान पर कांग्रेस की सक्रिय नेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने खुलकर आपत्ति जताई है. आइए जानते हैं कांग्रेस की इस धाकड़ नेत्री के बारे में…

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने संघ की कार्यप्रणाली की तारीफ की थी. यह पोस्ट सामने आते ही कांग्रेस के भीतर असहजता बढ़ गई. इसी मुद्दे पर निधि चतुर्वेदी ने फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिखते हुए दिग्विजय सिंह को सीधे निशाने पर ले लिया. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि ऐसे बयानों पर सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि इससे पार्टी की विचारधारा को नुकसान पहुंचता है.

फेसबुक पोस्ट में क्या बोलीं निधि?
निधि चतुर्वेदी ने अपनी पोस्ट में साफ लिखा कि कांग्रेस की विचारधारा आरएसएस से बिल्कुल अलग है और अगर पार्टी के वरिष्ठ नेता ही संघ की तारीफ करेंगे, तो कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अनुशासन सभी के लिए समान होना चाहिए, चाहे नेता कितना भी बड़ा क्यों न हो.

कौन हैं निधि चतुर्वेदी?
निधि चतुर्वेदी राजनीतिक परिवार से आती हैं. उनके पिता सत्यव्रत चतुर्वेदी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रहे हैं. निधि खुद भी कांग्रेस की विचारधारा को मुखर रूप से रखने के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर पार्टी लाइन को मजबूती से रखने वाली नेताओं में गिनी जाती हैं.

कांग्रेस में बढ़ी हलचल
निधि चतुर्वेदी के इस खुले विरोध के बाद कांग्रेस के अंदरखाने में हलचल तेज हो गई है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी नेतृत्व दिग्विजय सिंह के बयान पर कोई कदम उठाएगा या मामला सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहेगा. फिलहाल, यह विवाद कांग्रेस के भीतर वैचारिक टकराव को एक बार फिर उजागर कर रहा है और आने वाले दिनों में इस पर सियासत और तेज हो सकती है.

Exit mobile version