दिवाली-छठ से पहले यमुना का ये हाल, क्या कर रही है सरकार
Ramswaroop Mantri
Share
यमुना में जहरीले सफेद झाग ने बढ़ाई टेंशनदीये और रोशनी का त्योहार दिवाली बेहद करीब है। इसके बाद छठ पूजा भी है। लोक आस्था इस महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। हालांकि, यमुना नदी का जो हाल दिख रहा उससे दिल्ली के लोग बेहद परेशान हैं।
दिवाली के बाद छठ… कैसे होगी पूजा?दिल्ली में यमुना नदी के पानी में कई दिनों से सफेद जहरीला झाग नजर आ रहा है। सफेद झाग की इस मोटी परत ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है।
यमुना नदी का क्यों हुआ ऐसा हालदिल्ली और आसपास के इलाकों से आने वाला गंदा पानी प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है। इस साल बाढ़ नहीं आई जिससे नदी पहले से ज्यादा गंदी हो गई है।
यमुना में सफेद झाग की ये है असल वजहयमुना में सफेद झाग के पीछे सबसे बड़ा कारण है दिल्ली और आसपास के इलाकों का गंदा पानी जो बिना साफ किए नदी में बहा दिया जाता है। इसके अलावा कारखाने, खासकर कागज और चीनी बनाने वाले कारखाने, नदी में बहुत गंदगी फैलाते हैं।
जहरीले झाग के बीच यमुना में जाना क्यों है खतरनाक?इसके अलावा सड़ते हुए पेड़-पौधे भी इस प्रदूषण को और बढ़ा देते हैं। इस जहरीले झाग से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, दमा और त्वचा में जलन जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
दिवाली के बाद क्या और बढ़ेगा प्रदूषण?दिवाली के बाद यमुना में और गंदगी बढ़ने की आशंका है क्योंकि पटाखों का कचरा, गंदगी और जहरीले रसायन नदी में मिल जाएंगे।
पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए आतिशी सरकार ने लिए ये फैसलेबढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने 13 प्रभावित इलाकों को साफ करने के लिए एक कमेटी बनाई है। DPCC के इंजीनियर प्रदूषण के स्थानीय स्रोतों का पता लगा रहे हैं ताकि समाधान निकाला जा सके।
यमुना की सफाई के मुद्दे पर बीजेपी ने AAP सरकार को घेराछठ पूजा नजदीक आते ही राजनीति भी गरमा गई है। दिल्ली बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर निशाना साधते हुए विरोध प्रदर्शन किया और यमुना सफाई में नाकाम रहने पर सरकार की आलोचना की। सचदेवा ने यमुना में डुबकी भी लगाई और दिल्ली सरकार पर यमुना सफाई के लिए मिले फंड में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई के नाम पर दिल्ली सरकार ने हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन हालत बदतर ही हुए हैं।