Site icon अग्नि आलोक

देपालपुर में कालाबाजारी के विरुद्ध प्रशासन ने दी चेतावनी

Share

देपालपुर। क्षेत्रीय तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना के संक्रमण फैलने के कारण जो लॉकडाउन की  स्थिति चल रही है, इस समय यदि किसी व्यापारी के द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर अगर कोई सामग्री बेची जाती है या कालाबाजारी करने का प्रयास किया जाता है तो इसकी शिकायत कोई भी व्यक्ति प्रशासन के पास, पुलिस कार्यालय जाकर या नगर पालिका में जाकर कर सकता है। उसकी तत्काल जांच की जाएगी यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक अधिक कीमत पर कोई सामान बेचते हुए पाया जाता है या किसी प्रकार की गुणवत्ता में कमी कर कोई सामान बेचा जाता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध तत्काल एवं सख्त कार्यवाही की जावेगी। इस संबंध में मेरा देपालपुर की जनता से भी आग्रह है कि आप स्वयं जागरूक रहें, इस संबंध में आप अपनी मदद स्वयं कर सकते हैं यदि शॉर्टकट अपनाते हुए हम कोई कम कीमत की सामग्री को ज्यादा पैसे देकर खरीदते हैं तो हम कालाबाजारयों की मदद करते हैं।

Exit mobile version