आज के बड़े इवेंट्स
> तीन देशों की यात्रा पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा पहुंचेंगे। कनाडाई पीएम के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी आज जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कनानास्किस पहुंचेंगे।
> ईरान और इजरायल में बढ़ा टकराव। यूएस राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक, कहा- इजरायल का सपोर्ट करना जारी रखेगा अमेरिका। ईरान में आज दोपहर 2 बजे तक नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स।
> महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में चल रहा इलाज।
> केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने होने वाली जनगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। आज जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी होगी। इस बार जनगणना दो चरणों में होगी।
> एयरफोर्स की महिला अधिकारी के स्थायी कमीशन की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। गुजरात सरकार के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान डीएनए सैंपल से पुष्टि होने के बाद उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन सोमवार दोपहर को एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबितक, यह बैठक हाल ही में अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद बुलाई गई है। इसके अलावा, देश में जातिगत गणना और जनगणना कराने की आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जनगणना कराने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, महापंजियन एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

आज राजकोट में पूर्व CM रूपाणी का अंतिम संस्कार
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। गुजरात सरकार के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान डीएनए सैंपल से पुष्टि होने के बाद उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि, पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था।
शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सूचना मिलते ही विजय रूपाणी के परिवार को डीएनए सैंपल के मिलान की जानकारी दी। कल सुबह 11.30 बजे परिवार को सिविल अस्पताल से विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर मिलेगा। पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से राजकोट ले जाया जाएगा और दोपहर 2 बजे वहां पहुंचा जाएगा। शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आज नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, केंद्रीय गृह सचिव मोहन करेंगे अध्यक्षता
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन सोमवार दोपहर को एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबितक, यह बैठक हाल ही में अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद बुलाई गई है।
यह हादसा 12 जून को हुआ था, जब एअर इंडिया का लंदन जाने वाला विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान शहर के एक डॉक्टरों के छात्रावास से टकरा गया था। इस विमान में 12 चालक दल के सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल एक की ही जान बच पाई थी।
अब तक 33 और लोगों की जा चुकी जान
जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति, भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुमार रमेश का अभी इलाज चल रहा है। विमान के टकराने से होस्टल और आसपास के इलाकों में आग लग गई, जिससे विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई और आसपास के लोगों को मिलाकर जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 274 पहुंच गया।
शवों की पहचान में हो रही मुश्किल
राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) इकाई और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) की टीम और अधिक डीएनए नमूनों का मिलान करने के लिए काम कर रही हैं। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के निदेशक एचपी सांघवी ने कहा कि तेज आग की वजह से शवों की पहचान मुश्किल हो गई है, इसलिए डीएनए जांच जरूरी है।
ट्रंप ने नहीं लगाई इजरायली प्लान पर रोक, ईरान में क्यों मची खलबली… जानिए पूरा मामला
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन खबरों का खंडन किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को मारने की योजना को वीटो कर दिया है। उन्होंने ऐसी रिपोर्ट्स को झूठा बताया और कहा कि मैं इसमें नहीं पड़ने वाला। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल को खुला सपोर्ट देने का ऐलान कर दिया। पूरी खबर पढ़ना चाहते हैं तो ‘क्लिक करें’
पीएम मोदी पहुंचे साइप्रस, भारत के लिए क्यों खास है यह छोटा देश
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी रविवार को साइप्रस पहुंचे। दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा है। आज प्रधानमंत्री जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कनानास्किस पहुंचेंगे। कनाडा के पीएम की ओर से निमंत्रण के बाद प्रधानमंत्री मोदी कनाडा पहुंच रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह दौरा कूटनीतिक नजरिये से बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब भारत वैश्विक मंच पर अपनी रणनीतिक भूमिका को मजबूत कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक रणनीतिक सोच का हिस्सा है। साइप्रस जैसे छोटे लेकिन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना भारत की विदेश नीति में ‘मल्टी एलायंस डिप्लोमेसी’ की दिशा में एक अहम कदम है।
बहरहाल, माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से नई दिल्ली और निकोसिया के रिश्तों में बदलाव आएगा। साइप्रस 1 जनवरी से यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता संभालेगा। यह भी निश्चित है कि पीएम मोदी साइप्रस के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। दो दशकों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और नरेंद्र मोदी के बीच आधिकारिक बातचीत सोमवार को होगी। पीएम मोदी को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से स्वागत किया जाएगा। रविवार को लारनाका हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद, मोदी और क्रिस्टोडौलिडेस लिमासोल में साइप्रस और भारत के व्यापारियों की एक बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे अनौपचारिक रात्रिभोज करेंगे।
मोदी की यह यात्रा क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर हो रही है। इससे पहले राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियादेस ने आठ साल पहले भारत का दौरा किया था। राष्ट्रपति तासोस पापाडोपोलोस ने 2006 में भारत का दौरा किया था। आखिरी बार अटल बिहारी वाजपेयी ने किसी भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में 2002 में साइप्रस का दौरा किया था।
भारत-साइप्रस के रिश्ते से तुर्किये खुश तो नहीं होगा
तुर्की भारत के साथ बढ़ते संबंधों से खुश नहीं है। मोदी G7 शिखर सम्मेलन के लिए कनाडा जाने से पहले साइप्रस पहुंचे हैं। पाकिस्तान के साथ बढ़ते मनमुटाव के बाद यह भारतीय प्रधानमंत्री की पहली विदेश यात्रा है। इसे तुर्किये के रवैये को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अंकारा इस्लामाबाद का समर्थन करता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थिति आतंकी ठिकानों पर मिलिट्रि एक्शन यानी ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिस दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया।
बिहार में बीजेपी सांसद का बेटा लापता, एफआईआर दर्ज, टेंशन में परिवार
बिहार के मधुबनी से बीजेपी सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति कुमार यादव लापता हो गए हैं। विभूति दिल्ली में लॉ की पढ़ाई करते हैं। परिजनों ने लहेरियासराय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
बिहार के मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक यादव के बेटे विभूति कुमार यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। विभूति दिल्ली में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं और हाल ही में अपने घर आए थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे वह बंगाली टोला स्थित अपने आवास से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। घर से निकलते समय वह अपना मोबाइल फोन भी छोड़ गए थे, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने लहेरियासराय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 4 की मौत, कई घायल
महाराष्ट्र के पुणे स्थित मावल तालुका में बड़ा हादसा हुआ है। यहां शहर के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। इसमें 4 लोगों की मौत, कई लोग बह गए। 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया, अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
पुणे के मावल तालुका में एक बड़ा हादसा हुआ है। मावल तालुका के तालेगांव दाभाड़े शहर के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। पुल ढह जाने से उफनती नदी में गिरने से कम-से-कम चार लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अब भी लापता हैं। अब तक चार शव बरामद हुए हैं और कई लोग घायल हैं। लापता लोगों की तलाशी के लिए विशेष टीम अभियान चला रही है। अब तक 50 लोगों को बचाया गया है। आशंका है कि हादसे में करीब 25 से 30 लोग बह गए हैं। पर्यटकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पर्यटकों के साथ छोटे बच्चे भी थे। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार, मामला हाई-प्रोफाइल
विभूति यादव एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिसका गहरा राजनीतिक इतिहास रहा है। उनके दादा हुक्मदेव नारायण यादव कई बार सांसद रह चुके हैं और उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ सांसद’ का पुरस्कार भी मिल चुका है। वर्ष 2019 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उनके पिता अशोक यादव दो बार केवटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में दूसरी बार मधुबनी लोकसभा से सांसद हैं। ऐसे में यह मामला हाई-प्रोफाइल बन गया है, और पुलिस भी सक्रियता से काम कर रही है।
इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल ढहा
दरअसल मावल तालुका में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से नदी का जल स्तर बढ़ गया था। रविवार होने के कारण कई लोग कुंदमाला घूमने आए थे। इसी दौरान इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल गिर गया। आशंका है कि इस हादसे में 25 से 30 पर्यटक बह गए। पुणे जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि अथर्व अस्पताल के आईसीयू में 7 मरीज भर्ती हैं और उनकी स्थिति की समीक्षा की गई है। डॉक्टरों के अनुसार, 6 मरीज खतरे से बाहर हैं, लेकिन एक, जिसे देर से पाया गया था, उसकी हालत गंभीर है, लेकिन अभी उसकी हालत स्थिर है। कुल मिलाकर, अब तक 50 लोगों को बचाया गया है। दुर्भाग्य से 4 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे पर क्या बोले महाराष्ट्र सीएम?
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मावल में पुल ढहने की घटना हुई है। मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंच रही है। संभव है कि कुछ लोग बह गए हों। हमें अभी तक इस संबंध में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं मिली है। इसलिए अभी इस बारे में बात करना उचित नहीं होगा। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।
मोदी ने तुर्की की दुखती रग पर रखा हाथ, इन तस्वीरों को देख बेचैन क्यों होंगे एर्दोगन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा पर हैं। रविवार को साइप्रस से उन्होंने अपने विदेश दौरे की शुरुआत की। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति का आभार जताया। उन्होंने साइप्रस में अपने स्वागत की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की साइप्रस में स्वागत की तस्वीरें पड़ोसी देश तुर्की की को बेचैन कर सकती है। दरअसल, तुर्की भारत के कट्टर दुश्मन पाकिस्तान का दोस्त है। तुर्की ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई का विरोध किया था।
भारत-साइप्रस संबंधों को जानें
यह दो दशक से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा है। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा है। साइप्रस ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी और संकेत दिया था कि वह यूरोपीय संघ स्तर की चर्चाओं में पाकिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे को उठाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने, भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।
तुर्की-साइप्रस विवाद क्या है
साइप्रस और तुर्की पड़ोसी देश हैं। दोनों की सीमाएं एक दूसरे से मिलती है। लेकिन दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा और नस्लीय विवाद है। साइप्रस के उत्तरी इलाके में तुर्क और ग्रीक मूल के लोगों की संख्या अधिक है। साइप्रस संघर्ष की शुरुआत 1974 में यूनान सरकार के समर्थन से हुए सैन्य तख्तापलट से हुई थी। इसके बाद तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी हिस्से पर आक्रमण कर दिया था। इस दौरान तुर्की ने साइप्रस के मशहूर पर्यटक शहर वरोशा पर कब्जा कर लिया था। बहुमंजिला इमारतों वाला यह शहर कभी पर्यटकों से भरा रहता था, जो पिछले 47 सालों से निर्जन पड़ा हुआ है।
तुर्की ने उत्तरी साइप्रस पर किया है कब्जा
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की ने 35 हजार सैनिकों को इस क्षेत्र में तैनात किया हुआ है। इस घटना के बाद से ये द्वीप दो हिस्सों में बंटा हुआ है। तुर्क साइप्रस वासियों ने अपने इलाके को एक स्वघोषित राष्ट्र का दर्जा दिया है जिसे सिर्फ तुर्की स्वीकार करता है। वहीं, ग्रीक साइप्रस सरकार को संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका समेत दुनिया के कई राष्ट्र स्वीकार करते हैं। संयुक्त राष्ट्र एक लंबे समय से इस द्वीप में एकीकरण के प्रयास कर रहा है। लेकिन ,अब तक उसे कोई उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली है।
पाकिस्तान और तुर्की में समानताएं देखें
जैसे पाकिस्तान ने कश्मीर के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है, वैसे ही तुर्की ने भी साइप्रस के उत्तरी इलाके पर कब्जा किया है। दोनों देशों में अलोकतांत्रित और अवैध सरकारे हैं, जो इस्लाम के नाम पर लोगों को बरगला रही हैं और ताकत के दम पर विपक्ष का दमन कर रही हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन खुद को मुस्लिम देशों का नया नेता बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान को मोहरा बनाया हुआ है। पाकिस्तान को भी कई मोर्चों पर तुर्की की जरूरत है। यही कारण है कि दोनों देश इस्लाम के नाम पर दोस्ती की कसमें खाते रहते हैं। तुर्की ने पिछले कुछ वर्षों में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर कई बार कश्मीर का मुद्दा उठाया है। वहीं, पाकिस्तान ने तुर्की से बड़ी मात्रा में सैन्य हथियारों की खरीद भी की है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन से भारत पर हमले की नाकाम कोशिश भी की थी।
आज जारी होगी जनगणना की अधिसूचना, 35 लाख+ कर्मी डिजिटली काम करेंगे
देश में जातिगत गणना और जनगणना कराने की आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जनगणना कराने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, महापंजियन एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। सरकारी बयान के अनुसार, यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। इसके लिए मोबाइल एप तैयार किए जाएंगे और उसी में जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र की जाएगी। एप 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
देश में जातिगत गणना और जनगणना कराने की आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जनगणना कराने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, महापंजियन एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। सरकारी बयान के अनुसार, यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। इसके लिए मोबाइल एप तैयार किए जाएंगे और उसी में जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र की जाएगी। एप 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 16वीं जनगणना में पहली बार जाति गणना शामिल होगी। 34 लाख गणक और सुपरवाइजर, 1.3 लाख जनगणना पदाधिकारी आधुनिक मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के साथ यह कार्य करेंगे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 1 अक्तूबर, 2026 से और देश के बाकी हिस्से में 1 मार्च, 2027 से जातियों की गणना और जनगणना का कार्य शुरू होगा।
दो चरणों में की जाएगी जनगणना
जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण यानी मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (एचएलओ) में प्रत्येक परिवार की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) में प्रत्येक घर के हर व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण एकत्र किए जाएंगे।
आजादी के बाद 8वीं जनगणना
यह जनगणना भारत की16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये की जाएगी। नागरिकों के लिए स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा भी उपलब्ध होगी। डाटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संग्रह, संचरण और भंडारण के दौरान कड़े सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी और यह जनगणना 16 वर्षों के अंतराल के बाद होगी।
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से राहत; कर्नाटक में रेड अलर्ट
देश पिछले कई दिनों से मौसम की मार झेल रहा है। कहीं, झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश आफत बनी हुई है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह आंधी के साथ आई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, अगले सप्ताह तक दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कर्नाटक तट पर भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में सोमवार को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
देश पिछले कई दिनों से मौसम की मार झेल रहा है। कहीं, झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश आफत बनी हुई है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह आंधी के साथ आई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, अगले सप्ताह तक दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कर्नाटक तट पर भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में सोमवार को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
कर्नाटक तट पर भारी बारिश का रेड अलर्ट
कर्नाटक तट पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी होने के बाद उडुपी और दक्षिण कन्नड़ के जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। संबंधित उपायुक्तों द्वारा अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गईं, जिसमें कहा गया है कि यह बंदी आंगनवाड़ी से लेकर हाई स्कूल स्तर तक के दो तटीय जिलों में सरकारी और निजी दोनों संस्थानों पर लागू होती है।
लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह
अधिकारियों ने तेज बारिश के दौरान लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा, स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने पर सभी एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है। वहीं, IMD की भारी बारिश की चेतावनी के कारण आपदा प्रबंधन इकाइयों और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को अलर्ट पर रहना पड़ा है।
उत्तर कन्नड़ में दो लोगों की मौत
उत्तर कन्नड़ जिले में भारी मानसूनी बारिश के कारण कर्नाटक तट पर सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के कारण बारिश से जुड़ी दो मौतें हुई हैं। पहली घटना शनिवार को भटकल शहर के जाली इलाके में हुई, जहां अपने घर के पास सड़क किनारे नाले में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसमें देखा गया है कि बच्चा फिसलकर पानी से भरे नाले में गिर गया। दूसरी घटना भटकल तालुक के गुलमे बेलालखंडा में हुई, जहां बाढ़ के पानी में बह जाने के बाद 50 वर्षीय मादेवा नारायण देवडिगा नामक व्यक्ति डूब गया। वह घर जा रहा था, तभी बढ़ते पानी में उसका संतुलन बिगड़ गया। पुलिस ने दोनों मामलों में भटकल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।
शिरसी-कुमता राजमार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही बंद
शनिवार को बारिश के चलते शिरसी-कुमता राजमार्ग के साथ देवीमने घाट पर बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हल्के वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। अधिकारियों ने कहा कि इस मार्ग पर चार अलग-अलग बिंदुओं पर भूस्खलन हुआ, जिसके कारण अधिकारियों को मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। हब्बूवाड़ा में राघवेंद्र मठ के पास और बिनागा और बैठकोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर भी भूस्खलन की खबरें आईं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट
बारिश के कारण रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शाम को मौसम में बदलाव होते ही दिल्लीवालों ने राहत की सांस ली। IMD ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे सप्ताह हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान लगाया है। केंद्र के मुताबिक सोमवार को बादल छाए रह सकते हैं। दिन में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में मेघगर्जन के साथ ही वज्रपात अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेम आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान भी है।
सोमवार को यहां मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, हरदोई, फरुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में हो रही तेज बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून पहुंचने से पहले प्री मानसून की तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वही भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। वही प्रदेश के तापमान में 7 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन के भीतर प्रदेश में मानसून एंट्री कर लेगा।
केरल के आठ जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में आज अवकाश घोषित
केरल में लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते आज केरल के आठ जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इन जिलों में कोझीकोड, वायनाड, मलप्पुरम, कन्नूर, कासरगोड, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर शामिल हैं। कोझिकोड कलेक्टर स्नेहिल कुमार सिंह ने कहा कि भारी बारिश और रेड अलर्ट के चलते कोझिकोड जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे। इसमें आंगनवाड़ी, मदरसे और ट्यूशन सेंटर शामिल हैं। अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।
Israel-Iran Conflict: ‘खामेनेई को मारना चाहता था इस्राइल, ट्रंप ने किया वीटो’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इस्राइल की उस योजना को रोक दिया जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की बात थी। यह दावा दो अमेरिकी अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को नाम न बताने की शर्त पर बताया है।
इस्राइली हमले के दौरान लगातार हो रही थी बातचीत
अमेरिका के इन अधिकारियों के अनुसार, इस्राइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए हाल ही में एक बड़ा हमला किया था और इसके बाद अमेरिकी और इस्राइली अधिकारियों के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। उसी दौरान इस्राइली पक्ष ने अमेरिकी अधिकारियों को बताया कि उन्हें खामेनेई को निशाना बनाने का मौका मिला है, लेकिन ट्रंप ने उस योजना को मंजूरी नहीं दी। एक वरिष्ठ अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, ‘क्या ईरानियों ने किसी अमेरिकी को मारा है? नहीं। जब तक वो ऐसा नहीं करते, तब तक हम ईरानी राजनीतिक नेतृत्व को निशाना बनाने की बात भी नहीं करेंगे।’ अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया कि ट्रंप ने खुद यह आदेश दिया या नहीं, लेकिन उन्होंने बताया कि ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच लगातार बातचीत हो रही थी।
नेतन्याहू ने साफ-साफ नहीं दिया जवाब
वहीं जब इस रिपोर्ट के बारे में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू से रविवार को एक चैनल पर पूछा गया, तो उन्होंने सीधे तौर पर पुष्टि या खंडन नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘ऐसी बहुत सी झूठी रिपोर्टें होती हैं जिनमें बातचीत का जिक्र होता है जो कभी हुई ही नहीं। मैं इनमें नहीं पड़ूंगा। लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि हम वही करेंगे जो हमारे लिए जरूरी है, और अमेरिका भी जानता है कि उसके लिए क्या सही है।’
इस्राइली हमले के कारण टली अमेरिका-ईरान वार्ता
इधर, ट्रंप ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे थे। रविवार को ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत प्रस्तावित थी, लेकिन इस्राइली हमलों के कारण उसे रद्द कर दिया गया। ट्रंप ने शुक्रवार को रॉयटर्स से कहा था, ‘हमें इस्राइली हमलों के बारे में सब कुछ पता था।’
Pune Bridge Collapse: कांग्रेस ने कहा- जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही जरूरी
कांग्रेस ने रविवार को पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने फुटब्रिज के गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया। साथ ही कहा कि इस हादसे के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना जरूरी है।
कांग्रेस ने रविवार को पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने फुटब्रिज के गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया। साथ ही कहा कि इस हादसे के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना जरूरी है। पुणे के मावल तहसील में रविवार दोपहर को इंद्रायणी नदी पर बना 32 साल पुराना लोहे का पैदल पुल ढह गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पुल को असुरक्षित घोषित किया गया था। प्रथम दृष्टया हादसा पर्यटकों की भीड़ के कारण हुआ, जिन्होंने मौके पर लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर दिया था।
पुल पर मौजूद थे 100 से अधिक लोग
पुल पर 100 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा दोपहर 3:30 बजे कुंदामाला में हुआ। पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी का बहाव स्थिर है।
मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हादसा बहुत दुखद है और इससे बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और जो लोग नदी में बहे हैं, उनके सुरक्षित होने की कामना करता हूं। खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘मैं बचाव दल के अथक समर्पण को सलाम करता हूं, जो प्रभावित लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। मैं इस विनाशकारी घटना में घायल हुए कई लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं।’
सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही जरूरी
खरगे ने आगे कहा कि इस दुखद घटना के बावजूद हमें यह जरूर पूछना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं, उनसे जवाब मांगना जरूरी है। जो लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रशासन से राहत-बचाव कार्य चलाने की अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पुल ढहने से कई लोगों के डूबने की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और जो लोग अभी भी लापता हैं उनकी सुरक्षा की कामना करता हूं। मैं प्रशासन से पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य चलाने की अपील करता हूं।
नगर निगम के स्विमिंग पूल में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत
उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा में नगर निगम के स्विमिंग पूल में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सीयू-ब्लाक में मनोरंजन केंद्र स्थित स्विमिंग पुल में शुक्रवार को हुई है। बच्चे के परिजनों ने स्विमिंग पूल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा में नगर निगम के स्विमिंग पूल में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सीयू-ब्लाक में मनोरंजन केंद्र स्थित स्विमिंग पुल में शुक्रवार को हुई है। बच्चे के परिजनों ने स्विमिंग पूल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पीतमपुरा में रहने वाला छह वर्षीय तक्ष शुक्रवार सुबह 9:30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ स्विमिंग के लिए घर से निकला। करीब 10:40 बजे उसके एक दोस्त आशू ने तक्ष की मां कीर्ति कौशिक को बताया कि वह बेहोश हो गया है। जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो तक्ष की मौत हो चुकी थी।
गिरफ्तारी के समय भारतवंशी गौरव की मौत, ऑस्ट्रेलियाई पुलिसकर्मी ने घुटने से दबाई गर्दन
ऑस्ट्रेलिया में एक पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार करने के दौरान एक भारतवंशी की गर्दन को घुटने से दबा दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। सेवेनन्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडिलेड के मोडबरी नॉर्थ में रहने वाले गौरव कुंदी (42) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। कुंदी को कुछ दिन पहले दिमागी चोट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिसकर्मी ने रॉयस्टन पार्क में पेनहैम रोड पर कुंदी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसने कुंदी व एक महिला के बीच झगड़ा होते हुए देखा था। घटना से जुड़े एक वीडियो में पुलिसकर्मी को कुंदी से साथ जबरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
सेवेनन्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडिलेड के मोडबरी नॉर्थ में रहने वाले गौरव कुंदी (42) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। कुंदी को कुछ दिन पहले दिमागी चोट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिसकर्मी ने रॉयस्टन पार्क में पेनहैम रोड पर कुंदी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसने कुंदी व एक महिला के बीच झगड़ा होते हुए देखा था। घटना से जुड़े एक वीडियो में पुलिसकर्मी को कुंदी से साथ जबरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
कुंदी और पत्नी ने पुलिस की हरकत का चीख-चीखकर किया था विरोध
कुंदी व उनकी पत्नी अमृतपाल कौर पुलिस की इस हरकत का चीख-चीखकर विरोध कर रहे थे। कुंदी चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। उनकी पत्नी इस पूरी घटना का वीडियो बना रही थीं और बोल रही थीं कि पुलिस अनुचित तरीके से कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान कुंदी की हालत बिगड़ने और बेसुध होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस का आरोप- गिरफ्तारी के दौरान हाथापाई करने की कोशिश की
पुलिस ने बताया कि कुंदी ने गिरफ्तारी के दौरान हाथापाई करने की कोशिश की और वह नशे में था। पुलिस के मुताबिक, कुंदी व उनकी पत्नी के बीच कथित तौर पर बहस हो रही थी। वहां से गुजर रहे पुलिस के एक गश्ती दल ने इस घटना को घरेलू हिंसा समझ लिया। कौर ने कहा कि उनके पति बस नशे में थे और शोर मचा रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की हिंसक हरकत नहीं की।
जांच के अलावा घटना की तहकीकात करेंगे ग्रांट स्टीवंस
इस बीच, दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई (एसए) पुलिस आयुक्त ग्रांट स्टीवंस ने एबीसी रेडियो एडिलेड को बताया कि वह आंतरिक जांच अनुभाग द्वारा की जाने वाली जांच के अलावा घटना की तहकीकात करेंगे। जांच के दौरान घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के संबंध में प्रशिक्षण सहित पुलिस की नीतियों, तौर-तरीकों, प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी। पुलिस ने बताया कि किसी को गोली नहीं मारी गई और घटनास्थल पर कोई टेजर नहीं मिला। टेजर एक प्रकार का बंदूकनुमा विद्युत हथियार है, जिसका उपयोग कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा किसी व्यक्ति को बिजली का तेज झटका देने के लिए किया जाता है।
मंदिर न्यास से 167 कर्मचारी हटाने पर विवाद, 114 मुस्लिम; BJP की नीति पर सपा हमलावर
हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बीच महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने 114 समेत 167 कर्मचारियों को निकाल दिया है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के आरोपों के चलते इन कर्मचारियों को हटाया गया है।
हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बीच महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने 114 समेत 167 कर्मचारियों को निकाल दिया है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के आरोपों के चलते इन कर्मचारियों को हटाया गया है।
मंदिर ट्रस्ट ने यह कदम ऐसे समय उठाया जब हाल ही में कई हिंदू संगठन मंदिर परिसर में मुस्लिम कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर विरोध कर रहे थे। हिंदू संगठनों ने दावा किया था कि भगवान शनि के पवित्र स्थान पर गैर-हिंदू कर्मचारियों को अनुमति देना अस्वीकार्य है। इन संगठनों ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह मंदिर के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।
हालांकि, इस प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के एक अधिकारी ने दावा किया कि यह निर्णय पूरी तरह से प्रशासनिक आधार पर लिया गया है, क्योंकि इन कर्मचारियों को कुछ सेवा नियमों और अनुशासनात्मक मानदंडों का उल्लंघन करते पाया गया था। मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि 167 कर्मचारियों को हटाने का निर्णय धार्मिक पहचान के आधार पर नहीं लिया गया।
नागरिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन: सपा
इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंदिर ट्रस्ट के इस फैसले की आलोचना की है। सपा नेता और भिवंडी से विधायक रईस शेख ने कहा, धार्मिक पहचान के आधार पर कर्मचारियों को निकाला गया। यह नागरिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। यह एक गैरकानूनी और मनमाना कृत्य है। मुसलमानों और दलितों को निशाना बनाना हमेशा से ही भाजपा सरकार की रणनीति का हिस्सा रहा है। उनका मुख्य एजेंडा धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण करना और सत्ता हथियाना है।
सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराई गईं सोनिया गांधी, गैस्ट्रो के डॉक्टर कर रहे निगरानी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वह पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती हुई हैं। सर गंगा राम अस्पताल का कहना है कि अभी वे निगरानी में हैं।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वह पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती हुई हैं। सर गंगा राम अस्पताल का कहना है कि अभी वे निगरानी में हैं।
शिमला में भी गई थीं अस्पताल
करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर गईं सोनिया गांधी वहां भी अचानक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) पहुंची थीं। डॉक्टरों ने उनका रूटीन चेकअप किया था। एहतियातन उनके कुछ टेस्ट करवाए गए, जो सही पाए गए थे। करीब एक घंटे बाद सोनिया वापस छराबड़ा स्थित बेटी प्रियंका गांधी के घर लौट गई थीं।
क्या कहा था डॉक्टर ने
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया था कि सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल आईं और जांच के बाद लौट गईं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत अन्य कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे।
BA25: अहमदाबाद में हादसे का शिकार बोइंग ड्रीमलाइनर फिर चर्चा में
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस बार चर्चा भारत से नहीं ब्रिटेन से है। जहां लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के घंटों बाद वापस हवाई अड्डे पर लौट आया। बता दें कि, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जिसका इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है, 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी।
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस बार चर्चा भारत से नहीं ब्रिटेन से है। जहां लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के घंटों बाद वापस हवाई अड्डे पर लौट आया। बता दें कि, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जिसका इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है, 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी।
अब क्यों चर्चा में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर?
रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16pm (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36‑मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए।
आसमान में विमान का ‘होल्डिंग पैटर्न’
सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके। कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया।
उड़ान रद्द, एयरलाइन के बयान का इंतजार
ब्रिटिश एयरवेज की वेबसाइट पर उड़ान की स्थिति रद्द दिख रही है और एयरलाइन की तरफ से आधिकारिक बयान अभी जारी होना बाकी है।
क्यों गिराया जाता है विमान का ईंधन?
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में डबल-रिडंडेंट सिस्टम होते हैं, फिर भी किसी भी संभावित जोखिम से बचने के लिए ईंधन गिराकर भार घटाना प्रोटोकॉल का हिस्सा है। इस तरह के लौटने से यात्रियों को असुविधा होती है, लेकिन लैंडिंग आसान होती है।
फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद विमान भी हुआ रद्द
उधर, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जाने वाला लुफ्थांसा विमान बीच हवा में ही अपने बेस पर वापस लौट आया। हालांकि, उड़ान रद्द होने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को एक संदेश मिला कि विमान जर्मनी से उड़ान भरने के कुछ समय बाद फ्रैंकफर्ट लौट रहा था। फ्लाइटरडार24 के अनुसार, विमान एलएच752 दोपहर 1:05 बजे की बजाय एक घंटे 10 मिनट की देरी से 2:15 बजे फ्रैंकफर्ट से रवाना हुआ था और ये सोमवार को सुबह 6 बजे हैदराबाद में उतरने वाला था।
IND vs ENG: ‘स्पिनरों को मदद…’, टेस्ट सीरीज से पहले कुलदीप का पिच को लेकर बड़ा दावा
भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि इंग्लैंड का विकेट यानी पिच स्पिनरों के लिए मददगार है। उन्होंने ‘इंट्रा स्क्वॉड’ अभ्यास मैच के दौरान कहा, विकेट (पिच) स्पिनरों के लिए अच्छा है। यह बल्लेबाजी के लिए भी अच्छा है। पहले दिन नमी थी, तेज गेंदबाजों को मदद मिली लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, स्पिनरों ने मैच में अपना दबदबा बनाया। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होगा। पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि इंग्लैंड का विकेट यानी पिच स्पिनरों के लिए मददगार है। उन्होंने ‘इंट्रा स्क्वॉड’ अभ्यास मैच के दौरान कहा, विकेट (पिच) स्पिनरों के लिए अच्छा है। यह बल्लेबाजी के लिए भी अच्छा है। पहले दिन नमी थी, तेज गेंदबाजों को मदद मिली लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, स्पिनरों ने मैच में अपना दबदबा बनाया। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होगा। पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
अश्विन के बाद जडेजा और कुलदीप पर होगी जिम्मेदारी
अनुभवी रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव को खुद से इंग्लैंड दौरे पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वह रवींद्र जडेजा के साथ काफी समय बिता रहे हैं और अभ्यास कर रहे हैं। अश्विन के संन्यास के बाद जडेजा पर अधिक जिम्मेदारी होगी क्योंकि उन्हें इंग्लैंड में 12 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है जबकि कुलदीप ने इस देश में एक टेस्ट में सिर्फ नौ ओवर गेंदबाजी की है।
‘हमारे जीवन की रोशनी गागा’ प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती के साथ शेयर कीं तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर निक जोनस के साथ अपनी और बेटी मालती की कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। इस शानदार तस्वीरों के साथ प्रियंका ने फादर्स डे पर एक खास नोट भी लिखा है, जिस पर अब प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
फैंस के कमेंट्स
प्रियंका की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने निक जोनस को हैप्पी फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, ‘हैप्पी फादर्स डे’, एक और फैन ने लिखा, ‘एक अद्भुत पिता को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं’, एक और फैन ने लिखा, ‘हैप्पी फादर्स डे निक’, एक और फैन ने लिखा, ‘पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं@nickjonas हम आपसे प्यार करते हैं।’
निर जोनस और मालती
प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सिटाडेल 2 को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया था। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी। प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें प्रियंका का दमदार एक्शन देखने को मिला। यह एक एक्शन-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
मालती मैरी – फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका और निक की शादी
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ जोधपुर के उमैद भन पैलेस में 1 दिसंबर 2018 को दो रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी, जिसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म 15 जनवरी, 2022 को हुआ था। मालती का जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ था।