Site icon अग्नि आलोक

*नहीं रहे सतपाल मलिक*

Share

नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की। सत्यपाल मलिक समाजवादी विचारधारा के नेता थे।

एक सांसद से लेकर गवर्नर तक का सफर तय करने वाले सत्यपाल मलिक कुछ सालों तक बीजेपी से जुड़े रहे और कई राज्यों में गवर्नर रहे। हालांकि बीते कुछ सालों से वह केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल के

दौरान भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था। मलिक के एक्स अकाउंट से भी उनकी मौत की जानकारी मिली है। एक्स अकाउंट पर आखिरी बार उनके निजी सहायक ने 9 जुलाई को बताया था कि उनकी हालत गंभीर है। खुद को चौधरी चरण सिंह का शिष्य बताने वाले सत्यपाल मलिक किसान आंदोलन के समर्थन में मुखर थे और केंद्र सरकार की तीखी निंदा की थी।

यही नहीं उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में कई राज्यों में दौरे किए और केंद्र सरकार से अपील की थी कि वह तीन विवादित बिलों को वापस ले लें। पीएम मोदी पर सीधे हमला बोलने के कारण भी वह काफी चर्चा में थे। मंगलवार को दोपहर में खबर आई कि सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है

Exit mobile version