अग्नि आलोक

 *पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश में आक्रोश:भोपाल में प्रदर्शन*

Share

उमा भारती बोलीं- आतंकियों के हौसले बढ़ाने में राहुल गांधी जिम्मेदार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश में आक्रोश है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कहा कि आतंकवादियों के हौसले बढ़ाने के लिए राहुल गांधी जैसे वह सभी नेता जिम्मेदार हैं, जो धारा 370 को हटाए जाने का विरोध करते रहे। भोपाल में मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि 10 मिनट में पाकिस्तान को फतह कर भारत में मिला देंगे।

इधर, भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भोपाल में मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि 10 मिनट में पाकिस्तान को फतह कर भारत में मिला देंगे। जितनी पाकिस्तान के पूरे मुल्क की आबादी है उतनी तो हमारी तीनों सेनाएं हैं। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भोपाल में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई वक्फ बोर्ड अध्यक्ष और बीजेपी प्रवक्ता संवर पटेल ने की। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा की निंदा की।

 –“आतंकी हमला राष्ट्रीय एकात्मकता के लिए बड़ी चुनौती​​​​​​​

पहलगाम की घटना पर पूर्व सीएम उमा भारती ने X पर लिखा- कश्मीर के पहलगाम में हुआ हमला राष्ट्रीय एकात्मकता के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। आतंकवादी कश्मीर प्रांत को भारत से अलग दिखाना चाहते हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न राज्य है। शहीद हुए पर्यटकों की शहादत को नमन।”

इस घटना के दोषियों को तो हमारी सरकार बख्शने वाली नहीं है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के ताबूत में ये आखिरी कील साबित होगी।

प्रधानमंत्री के विचार का समर्थन

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा बोले, प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि भारत की आत्मा पर हमला हुआ है, यह भारत की संप्रभुता पर आक्रमण है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश के अंदर अब आतंकवाद की सफाई का समय आ गया है। ऐसे लोगों की पहचान तो होगी ही, आतंकवाद का समर्थन करने वालों का भी हिसाब-किताब होगा।

कब तक चुप रहेंगे हम

संयुक्त मोर्चा मप्र के अध्यक्ष शमशुल हसन बल्ली ने कहा, बार-बार पाकिस्तान की तरफ से हमले किए जाते हैं। फिर क्या मजबूरी है, इतने सशक्त प्रधानमंत्री और ताकतवर सेनाएं होने के बावजूद जवाब नहीं दिया जा रहा। सवाल ये है कि हमारे पास तीनों ताकतवर सेनाएं हैं। इसके बावजूद हमला न करना, पाकिस्तान को नेस्तनाबूद न करना ये विचारणीय प्रश्न है। हम चाहते हैं कि अगर हम नाश्ता दिल्ली में करें तो, खाना हमें लाहौर में खाना चाहिए।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुतला जलाया

बीजेपी प्रवक्ता संवर पटेल ने कहा कि इस हमले के दोषियों को सख्त सजा दी जाए और पाकिस्तान के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए, जो आतंकियों को पनाह देता है। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और देश की एकता-अखंडता के समर्थन में नारे लगाए।

Exit mobile version