*पुष्पानंद जी महाराज ने प्रथम दिवस भागवत महिमा का रसपान कराया शद्धालुओं को*
इंदौर ।अग्रवाल परिवार द्वारा अखंड परमधाम आश्रम में आयोजित भागवत कथा का शुभारंभ आज प्रभावी शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में भागवत कथा के मुख्य यजमान रामबाबू अग्रवाल सपत्नीक भागवत महापुराण शीश पर धारण किए चल रहे थे, वहीं अग्रवाल परिवार की महिलाएं गंगा कलश धारण कर चल रही थी । आश्रम परिसर में स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा आश्रम परिसर का भ्रमण कर कथा स्थल पर पहुंची ।
विधि विधान से पूजन अर्चन के पश्चात प्रसिद्ध कथावाचक पुष्पानंद जी महाराज ने भागवत का महात्मा बताते हुए कहा कि सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा पालनहार विष्णु और शहर के देवता महादेव के एकाकार होने से परम पिता परमात्मा श्री कृष्ण का अवतार हुआ है। सत्य आधारित धर्म आचरण से मनुष्य का बेड़ा पार हो सकता है। कलयुग में भागवत महापुराण की कथा श्रवण मात्र से मनुष्य भवसागर से तर जाता है ।
13 फरवरी तक चलने वाली भागवत कथा में अलग-अलग दिन भागवत के अलग-अलग प्रसंग पर पुष्पानंद जी महाराज प्रकाश डालेंगे ।हर दिन भागवत प्रसंग के उत्सव का भी आयोजन होगा ।कथा में भाग लेने के लिए गंगापुर, करौली, इनायती, कैलादेवी ,जयपुर, उज्जैन, भोपाल सहित कई शहरों से परिजन और भक्तगण कथा श्रवण के लिए आए हैं आज सुबह निकली भागवत शोभा यात्रा में अखंड परमधाम आश्रम में चलने वाले योग केंद्र की युवतियों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति भी दी ।

*भोजनशाला का जिर्णोद्धार*
: परमानंद आश्रम में अग्रवाल परिवार द्वारा अपने पितृ पुरुष मथुरा लाल जी अग्रवाल की स्मृति में अन्नपूर्णा भोजनशाला का जिर्णोद्धार भी कराया गया । जिसका उद्घाटन पुष्पानंद जी महाराज एवं अन्य अतिथियों ने किया परिवार ने इस भोजनशाला के जिरणोंदार में करीब 8:30 लख रुपए खर्च किए हैं