*रीगल तीराहे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिए जाने के बाद तुकोगंज थाने पहुंचे कर्यकर्ता*
इंदौर ।गत 22 जुलाई को इंदौर प्रेस क्लब में देवास से आए आदिवासियों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बजरंग दल के देवास के ही कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में वामपंथी समाजवादी दलों के प्रदर्शन को रोकने के लिए आज गांधी प्रतिमा तिराहे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था, फिर भी वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता के चलते तमाम कार्यकर्ता पहलेग्वा ्लटोली थाने पर इकट्ठा हुए और वहां से वाहनों पर सवार होकर तुकोगंज थाने पहुंचे, हालांकि कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया इनमें सीपीएम के सी एल सर्रावत और भागीरथ कछवाय भी थे। जबकि सीपीआई के रुद्रपाल यादव को उनके घर से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा प्रदर्शन रोके जाने की कोशिश के पीछे अधिकांश कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री, जनता दल य के
प्रदेश महासचिव हरिओम सूर्यवंशी सीपीएम के प्रदेश सचिव कैलाश लिंबोदिया और एसयूसीआई के प्रमोद नामदेव के नेतृत्व में तुकोगंज थाने पहुंचे । वहां पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी देर तक नारेबाजी कर बजरंग दल के अपराधी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने और शहर में आगे से ऐसी घटना घटित ना हो इसकी व्यवस्था करने की मांग की। बाद में कार्यकर्ताओं ने एसीपी के माध्यम से इंदौर के पुलिस कमिश्नर को उक्त ज्ञापन भी दिया जिसमें उक्त मांगे की गई ।
आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लेखक पत्रकार हरनाम सिंह, अरुण चौहान, सोहनलाल शिंदे, जावेद भाई, राहुल निहुरे ,जानकी लाल मरमट, रुद्रपाल यादव, चुन्नीलाल वाधवानी सहित समाजवादी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और एसयूसीआई के कई कार्यकर्ता शामिल थे।