अग्नि आलोक

*बिना हेलमेट पेट्रोल लेने का खोज लिया जुगाड़, पुलिस वाले भी कर रहे ‘गोलमाल’*

Share

 इंदौर और भोपाल में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। लोगों ने बिना हेलमेट पेट्रोल लेने का जुगाड़ भी निकाल लिया। पुलिस वाले इसकी टोपी उसके सर खेल रहे हैं।

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल जिले के कलेक्टरों ने बिना हेलमेट पेट्रोल न देने का आदेश जारी किया है। लेकिन जनता की चालाकी के आगे कलेक्टर का आदेश भी फेल नजर आ रहा है। पेट्रोल भरवाने के लिए लोग ‘इसकी टोपी उसके सर’ वाला जुगाड़ अपना रहे हैं।

दरअसल, कलेक्टरों ने यह आदेश सड़क दुर्घटना में होने वाली हानि से बचने कि लिए जारी किया है। लेकिन लोग हैं कि मानते ही नहीं। 1 अगस्त को पेट्रोल पंपों पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। जो लोग हेलमेट पहनकर पेट्रोल लेने पहुंचे थे उन्हें तो पेट्रोल मिल गया, लेकिन जो बिना हेलमेट के पहुंचे थे,उन्होंने दूसरे के हेलमेट लेकर पेट्रोल डलवाया और फिर वापस कर दिया। एक जगह पर तो पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाने पहुंच गया, लेकिन कर्मचारियों ने उसे बिना पेट्रोल दिए ही वापस कर दिया।

ट्रोलपंप कर्मी भी कर रहे थे इशारा

महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रहीं। दूसरे का हेलमेट लिया और पेट्रोल डलवा कर वापस कर दिया। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर लोग एक दूसरे को हेलमेट देकर पेट्रोल भरवाते नजर आए। इंदौर के रीगल चौराहा स्थित खादीवाला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए एक दूसरे के हेलमेट का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए। यहां तो पेट्रोल पंप कर्मचारी भी इशारे से दूसरों के हेलमेट मुहैया करवा रहे थे।

एक पेट्रोल पंप पर मारपीट

वहीं पालदा के एक पेट्रोल पंप पर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, वहां पर एक लड़के को बिना हेलमेट के पेट्रोल भरने से मना किया गया तो उसने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। पेट्रोल पंप की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को पकड़ा।

Exit mobile version