भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को अपनी फैमिली के संग राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी और सोनिया गांधी से मुलाकात की. सचिन अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का निमंत्रण देने पीएम मोदी और सोनिया के गांधी आवास पर पहुंचे थे.
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर मंगलवार को अपने परिवार के संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. पीएम के अलावा सचिन ने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की. सचिन के साथ इस मुलाकात में उनकी वाइफ अंजली, बेटा अर्जुन और उनकी होने वाली बहु सानिया भी थीं. सचिन तेंदुलकर ने पीएम के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया. दरअसल, पीएम मोदी और सोनिया गांधी से इस मुलाकात के पीछे कारण अर्जुन की शादी थी. सचिन तेंदुलकर अर्जुन के शादी का निमंत्रण देने के लिए पीएम आवास पर पहुंचे थे.

सोशल मीडिया पर सचिन ने लिखा, “हम सम्मानित महसूस करते हैं कि हमने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अर्जुन और सानिया की शादी में आमंत्रित किया. मोदी जी, आपके आशीर्वाद और समझदारी भरी सलाह के लिए धन्यवाद.” अर्जुन तेंदुलकर इस साल सानिया चंदोक से शादी करने जा रहे हैं. शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी और 5 मार्च को करीबी परिवार और दोस्तों के बीच शादी होगी.
अगस्त में हुई थी अर्जुन और सानिया की सगाई
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर और बिजनसमैन रवि घई की पोती सानिया चंदोक की पिछले साल अगस्त में सगाई हुई थी. बता दें कि सानिया चंदोक मुंबई की सबसे अमीर घरानों से ताल्लुक रखती हैं. सानिया Mr. Paws Pet Spa & Store LLP में पार्टनर और डायरेक्टर हैं. घई परिवार होटल और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है.
अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेटिंग करियर
वहीं अर्जुन की बात करें तो वह घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं और 22 फर्स्ट क्लास मैचों में 48 विकेट और 620 रन बनाए हैं. 23 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट और 155 रन हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले अर्जुन को मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया. इस बदलाव के साथ अनुभवी भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी भी एलएसजी में शामिल हुए, ताकि टीम की गेंदबाजी मजबूत हो सके.