Site icon अग्नि आलोक

*भारत की दिव्या देशमुख के इतिहास रचते ही छलके आंसू, 19 की उम्र में शतरंज की सबसे युवा विश्व विजेता*

Share

नई दिल्ली: भारत की युवा चेस सनसनी दिव्या देशमुख ने फिडे महिला चेस विश्व कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। फाइनल में उन्होंने अपनी ही देश की दिग्गज कोनेरू हम्पी को टाई-ब्रेकर मुकाबले में मात दी। इस जीत के साथ ही 19 साल दिव्या फिडे महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इस जीत के बाद दिव्या भावुक हो गईं। ऐसे में एक तरफ भारती की एक बेटी की आंख में जीत के आंसू थे तो दूसरी को फाइनल में पहुंचकर हारने का गम।

भारत की 19 साल की दिव्या देशमुख ने सोमवार (28 जुलाई) को जॉर्जिया के बटुमी में टाई-ब्रेक के दूसरे रैपिड गेम में अनुभवी कोनेरू हम्पी को हराकर फिडे महिला विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही दिव्या देशमुख फिडे वर्ल्ड कप जीतने वाली सबसे युवा भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

दिव्या देशमुख ने भारत की ही अनुभवी खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को हराकर खिताब अपने नाम किया। 19 साल की उम्र में शतरंज चैंपियन बनने के बाद दिव्या इमोशनल गो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। वहीं, दूसरी तरफ हार के बाद कोनेरू हम्पी के चेहरे पर गम साफतौर से जाहिर हो रहा था।

19 साल की दिव्या देशमुख बनीं शतरंज चैंपियन

इस जीत के साथ दिव्या ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली और आर वैशाली ने ये बड़ा कारनामा किया था। अपनी उम्र से दोगुनी उम्र की और पिछले कुछ दशकों से महिला शतरंज में भारत का सबसे बड़ा नाम रही हम्पी से हाथ मिलाते हुए दिव्या भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलकने लगे।

19 साल की दिव्या देशमुख महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं। दिव्या एक महिला ग्रैंडमास्टर और अंतर्राष्ट्रीय मास्टर हैं, जो अपनी आक्रामक और निडर खेल शैली के लिए जानी जाती हैं, खासकर रैपिड फॉर्मेट में।

दिव्या देशमुख की उपलब्धि

-2022 भारतीय महिला शतरंज चैंपियनशिप की विजेता
– 2023 में एशियाई महिला चैंपियन
– 2024 में विश्व U20 बालिका चैंपियन
– 2022 शतरंज ओलंपियाड में व्यक्तिगत कांस्य पदक
– FIDE ऑनलाइन ओलंपियाड 2020 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा
– 2025 महिला शतरंज विश्व कप की विजेता, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला

दिव्या देशमुख ने हाल ही में 2025 विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ टीम शतरंज चैंपियनशिप में विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी होउ यिफान को हराया। इसके अलावा बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड में टीम इंडिया को स्वर्ण पदक जीतने में मदद की, बोर्ड 3 पर 9.5/11 अंक और 2608 की प्रदर्शन रेटिंग प्राप्त की।

Exit mobile version