अग्नि आलोक

*’मछली’ से जुड़ी थाईलैंड की ‘मून’ गिरफ्तार, भोपाल से दिल्ली तक करती थी सप्लाई,कोठी बचाने कोर्ट पहुंचा मछली परिवार*

Share

भोपाल:  ड्रग्स रैकेट के तार विदेशों से भी जुड़े रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने नशे के विरुद्ध जारी अभियान के तहत एमडी ड्रग्स के कारोबार से जुड़े दो विदेशियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाइजीरियन पुरुष और एक थाइलैंड की महिला है। यासीन मछली को अरेरा हिल्स पुलिस ने फर्जी विधानसभा पास के दुरुपयोग के मामले में रिमांड पर लिया है। यासीन ने एक पत्रकार के पास का उपयोग कर अवैध लाभ उठाया था।

ऑनलाइन सप्लाई करती थी ड्रग्स

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कि महिला भोपाल और दिल्ली में मादक पदार्थों की ऑनलाइन आपूर्ति भी करती थी। उसके पास से 2.95 ग्राम एमडी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली और भोपाल में पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं।

स्पा सेंटरों में काम करती है महिला

गिरफ्तार किए गए पुरुष आरोपी की पहचान नाइजीरिया के ओराकोर ओनयेका (34) के रूप में हुई है जबकि थाई महिला की पहचान बेंचामत मून (41) के रूप में हुई है। मून भोपाल के स्पा सेटरों में काम करती थी।

ओनयेका के खिलाफ दिल्ली के थाना डीएलएफ फेस-एक जबकि मून के विरुद्ध भोपाल के गांधीनगर थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
एक कॉलोनी से गिरफ्तार हुई महिला

पुलिस ने मून को भोपाल के समरधा स्थित शीतल धाम कॉलोनी से पकड़ा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मून ने यह बात स्वीकार की है कि उसने नाइजीरियन नागरिक से मादक पदार्थ खरीदा था, जिसका वजन 2.95 ग्राम था। पुलिस ने स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले, अपराध शाखा ने एमडी मादक पदार्थ के कारोबार से जुडे़ दो आरोपियों सैफुद्दीन और शाहरूख को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इनके पास से 15 ग्राम एमडी बरामद किया था।

यासीन मछली पर फर्जी पास मामले की नई जांच शुरू, कोठी बचाने कोर्ट पहुंचा मछली परिवार

एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोपी यासीन मछली को अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया है। यासीन मछली को अरेरा हिल्स पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में रिमांड पर लिया है। वह एक पत्रकार के विधानसभा पास का फर्जी तरीके से दुरूपयोग कर रहा था। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह और कितनी बार पास लेकर या फर्जी तरीके से पास बनाकर दुरूपयोग किया है। वहीं लव जिहाद और ड्रग्स जिहाद मामले में चर्चाओं में आए यासीन मछली के चाचा और मछली कारोबारी शारिक मछली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। वह हथाईखेड़ा डैम के पास अनंतपुरा में स्थित अपनी आलीशान कोठी को गिराने से बचाने के लिए कोर्ट गए हैं। 

अरेरा हिल्स पुलिस के बाद यासीन मछली को एमपी नगर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। एमपी नगर पुलिस में एक युवती ने एक फाइव स्टार होटल के अंदर लेजाकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराय था। इधर कांग्रेस नेत्री का बेटा अंशुल सिंह भूरी की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। अब वह सात अगस्त तक भोपाल पुलिस की रिमांड पर है। अंशुल सिंह भूरी टीटी नगर क्षेत्र में रहता है और नए भोपाल में संगठित अपराधों में शामिल रहा है। वह टटी नगर क्षेत्र का निगरानीशुदा है। उसके खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में करीब 20 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उसकी रिमांड अवधि में अन्य मामलों और ड्रग्स तस्करी के मामलों को लेकर पूछताछ करेगी। अंशुल सिंह भूरी की पूछताछ में तौफीक निजामी का नाम सामने आया है और उसे गिरफ्तार किया गया है। 

कोर्ट पहुंचा मछली परिवार
जानकारी के अनुसार शारिक मछली और उनके परिजनों ने हथाईखेड़ा डैम के पास अनंतपुरा में कई एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। गत दिनों पुलिस और भोपाल जिला प्रशासन ने अतिक्रमण और अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 25 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन मछली परिवार के कब्जे से मुक्त कराई है। साथ ही अभी भी मछली परिवार द्वारा कहां-कहां शासकीय जमीन पर कब्जा किया गया है, उसके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस और जिला प्रशासन दस्तावेजों को खंगालने के बाद शारिक मछली की आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में हैं। इस बीच शारिक मछली ने वकीलों के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कराई है कि वह जिस मकान में रह रहा है, उस जमीन पर उसके पिता के जमाने से यानी करीब 50 साल से अधिक समय ये कब्जा है। बिना मेरा पक्ष सुने न्यायालय प्रशासन को बुलडोजर चलाने से रोका जाए।


Exit mobile version