Site icon अग्नि आलोक

 मध्य प्रदेशमें 55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ 14 जुलाई को इंदौर से करेंगे अमित शाह

Share

भोपाल। मध्य प्रदेशमें 55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ 14 जुलाई को होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर के कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिलों में कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में नई शिक्षा नीति के तहत हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज खोला जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन के संसदीय कार्य मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि एक्सीलेंस कॉलेज में विषय और रोजगारमूलक शिक्षा दी जाएगी। इन कॉलेजों में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ से प्रत्येक कॉलेज के लिए 22 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर प्रदेश सरकार भी बजट में राशि का प्रावधान करेगी।

कैबिनेट बैठक के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर में एक वृहद पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में पौधरोपण का कार्यक्रम जारी है। अभी करीब दस लाख पौधे लगाए जा चुके है। इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसमें ही 14 जुलाई को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसमें एक स्थान पर 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पौधे 11 घंटे में लगाए जाएंगे। इसके लिए 13 जुलाई से गड़ढे करने का काम शुरू किया जाएगा।

Sahebganj Tourism Jharkhand Travel Guide & Tourist Places in _ Travel Nfx

https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.650.0_en.html#goog_1935441737

02:39PreviousPauseNext

00:21 / 04:09MuteSettingsFullscreen

Copy video url

Play / Pause

Mute / Unmute

Report a problem

Language

Share

Vidverto Player

सुझाए गए समाचार

Say Goodbye To Stubborn Fat With This Simple Method

Ketogen

यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है

Lumident Veneers

गंजेपन का दुश्मन मिल गया! (सोने से पहले करें ये काम)

All In 1

6 दिनों में ही रक्तवाहिकाएँ 18 साल की उम्र जैसी हो जाएँगी!

Cardiotens

उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान जनभागीदारी से चलाया जा रहा है। जनभागीदारी से 20 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। इसमें सामाजिक संगठनों को जोड़ा गया है। उन्होंने सामाजिक महापुरुषों के नाम पर वनों के नाम रखे हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश पौधारोपण के मामले में देश में पहला राज्य बनने जा रहा है। इंदौर में हर साल 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

Exit mobile version