सीहोर जिले के इछावर के रामनगर गांव के पास बाइक में विस्फोट के बाद मौके पर पहुंची इछावर थाना पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त की. मृतक 22 साल का सुखराम बारेला है, जो जामली का रहने वाला है. प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वह कुएं पर ब्लास्ट के काम की मजदूरी करता था. वह संभवत डेटोनेटर लेकर जा रहा था, तभी विस्फोट हो गया. सड़क पर विस्फोट से 200 फीट दूर तक मृतक का शरीर और चकनाचूर बाइक मिली है. पैर का पंजा एकदम शव के अपोजिट एक खेत में मिला है. अब विस्फोटक की पहचान के लिए भोपाल से एफएसएल की टीम पहुंची है, जो इस विस्फोटक की प्रामाणिक जानकारी जुटाएगी.
नर्मदापुरम के सदर बाजार चर्च परिसर में स्वस्तिक आकृति को लेकर हंगामा
नर्मदापुरम के सदर बाजार स्थित चर्च परिसर में टॉयलेट के वेंटिलेटर पर बनी स्वास्तिक नुमा आकृति को लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया. आकृति की जानकारी लगते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की. सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस की मौजूदगी में टॉयलेट का वह वेंटिलेटर फ्रेम हटाया गया, जिस पर स्वस्तिक जैसी आकृति बनी हुई थी.
पन्ना में स्विफ्ट कार और छोटा हाथी की टक्कर, कई घायल
पन्ना में स्विफ्ट कार और छोटा हाथी की टक्कर, कई घायल
पन्ना के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के संतराम ढाबा के समीप स्विफ्ट कार और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार के दोनों एयरबैग खुल गए. घायलों में महिलाएं, पुरुष और एक मासूम बच्चा भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, अतर्रा निवासी धीरज अवस्थी अपने परिवार के साथ जुगुल किशोर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टक्कर हो गई.
सागर के जंगल में मिला बाघ का शव

भोपाल: हथाईखेड़ा डैम में अवैध मछली कारोबार का खुलासा
भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में रेड, कुख्यात लुटेरा काला मुंडी गिरफ्तार
थाना निशातपुरा क्षेत्र के ईरानी डेरा अमन कॉलोनी में देर रात करीब 3:30 बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेड की. कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. अभियान के दौरान कुख्यात लुटेरा काला मुंडी को भी गिरफ्तार करने का दावा किया गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. कार्रवाई कांबिंग गश्त के दौरान की गई, जिसमें डीसीपी जोन-4 मयूर खंडेलवाल के निर्देश महत्वपूर्ण रहे. पुलिस जल्द ही मामले में विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा करेगी.
दतिया में जमीनी विवाद के दौरान युवक को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हड़ा पहाड़ इलाके में जमीनी विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है. विवाद के बीच आरोपी ने युवक बंटी पाल को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन घायल को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है, जबकि घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.
Indore News: सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार पकड़ी, IPS ने नियम उल्लंघन पर चालान काटा
झील में मिला युवक का शव
भोपाल की शाहपुरा झील में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया. मामला चूना भट्टी थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की.
गैस सिलेंडर में विस्फोट से मकान में धमाका
दतिया में गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक मकान में धमाका हो गया. छत का मलबा गिरने से दूसरे कमरे में बैठी महिला घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मकान के मलबे से दो राहगीर भी मामूली रूप से घायल हुए हैं. पीड़िता अनीता पांचाल के घर शनिवार को ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी हुई थी. सिलेंडर में गैस रिसाव से ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है. दुरसड़ा थाना के बीकर ग्राम की यह घटना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
छात्रों को बुरी तरह पीटा
जबलपुर में 11वीं के दो छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है. उन्हें हॉकी-डंडों से पीटा. साथी छात्रों ने ही पीटा. किसी बात पर छात्रों के बीच विवाद हुआ था. आधा दर्जन छात्रों ने दो छात्रों को पीटा. मारपीट के बाद पैर पकड़कर माफी मंगवाई. सभी छात्र शासकीय स्कूल के है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने तीन छात्रों पर मामला दर्ज किया. आरोपी गिरफ्तार हैं. मझौली थाना क्षेत्र के इंद्राणा का यह मामला है.
मुरैना के डिप्टी कलेक्टर से ठगी
मुरैना के डिप्टी कलेक्टर से ठगी का मामला सामने आया है. डिप्टी कलेक्टर ने ई-जीरो FIR कराई. सीएम ऑफिस का कर्मचारी बनकर डिप्टी कलेक्टर से तीन लाख रुपये ठगे. विभागीय जांच में मदद करने के नाम पर ठगी की गई. डिप्टी कलेक्टर ने जब जानकारी जुटाई, तो पता लगा कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है. हेल्पलाइन पर ई-जीरो FIR दर्ज कराई. अपर कलेक्टर अरविंद माहौर सबलगढ़ में पदस्थ थे.
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है
फ्राइम्स को पैरों से कुचल रहा था कर्मचारी
महिला को जान से मारने की धमकी देने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार
सतना में पूर्व बीजेपी पार्षद अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया. महिला की रिपोर्ट पर धारा 74,75(2),79,296(1) और 351(3) बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज हुआ. जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ. प्राथमिक जांच और पुलिस के बयान में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. अशोक सिंह का वीडियो वायरल हुआ था. आरोपी रामपुर बघेलान नगर परिषद की बीजेपी पार्षद रेखा सिंह का पति है. वह वार्ड नंबर एक से पार्षद रह चुका है.
मजदूरों के शोषण का आरोप
अनूपपुर जिले के अमाडांड ओसीपीएम परियोजना में कार्यरत मैसर्स नीलकंठ इंजीनियरिंग लिमिटेड पर लोकल मजदूरों के शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. इसको लेकर सुबह से ही निमहा पंचायत सहित आसपास की पंचायतों के मजदूर, सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर कंपनी के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी है. हड़ताल के कारण सुबह से ही परियोजना का परिवहन पूरी तरह ठप पड़ा है.