Site icon अग्नि आलोक

 महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में जबकि झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे

Share

आयोग ने यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया,13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों में वोटिंग के तारीखों की घोषणा की। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में जबकि झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। इसके अलावा आयोग ने यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी की खाली लोकसभा सीट वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होगी।

यूपी में 9 विधानसभा सीट पर होंगे उपचुनाव

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है।

यूपी, उत्तराखंड और वायनाड में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव की भी तारीखों की घोषणा कर दी है। यूपी में 9 सीटों पर, वायनाड में 1 लोकसभा सीट पर और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। यूपी और वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि केदारनाथ में 20 नवंबर को। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ देश भर के 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। इनमें केरल की वायनाड लोकसभा सीट और यूपी की करहल विधानसभा सीट विशेष रूप से चर्चित हैं।

इन सीटों पर होंगे लोकसभा उपचुनाव

वायनाड, केरल: देश भर में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें सबसे चर्चित वायनाड सीट है। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई है, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ अमेठी सीट से भी जीते थे। हालांकि, राहुल ने अमेठी सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया।नांदेड़, महाराष्ट्र: देश में जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें दूसरी सीट नांदेड़ है। यह सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन से रिक्त हुई है।बशीरहाट, पश्चिम बंगाल: बशीरहाट लोकसभा सीट तृणमूल सांसद हाजी नुरुल इस्लाम के निधन के चलते रिक्त हुई है। इस सीट पर उपचुनाव का एलान चुनाव आयोग ने नहीं किया है। यहां उपचुनाव की घोषणा बाद में होगी।

इन सीटों पर होंगे विधानसभा उपचुनाव

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:

  1. झुंझुनू: कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  2. रामगढ़: कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन।
  3. खींवसर: रालोप विधायक हनुमान बेनीवाल के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  4. सलूम्बर: भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का निधन।
  5. चौरासी: भारत आदिवासी पार्टी विधायक राजकुमार रोत के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  6. दौसा: कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  7. देवली-उनियारा: कांग्रेस विधायक हरीश मीणा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।

पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:

  1. सिताई: तृणमूल विधायक जगदीश चंद्र बर्मा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  2. मेदिनीपुर: तृणमूल विधायक जून मालिया के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  3. नैहाटी: तृणमूल विधायक पार्थ भौमिक के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  4. हारोआ: विधायक से सांसद बने तृणमूल के हाजी नुरुल इस्लाम का निधन।
  5. मदारीहाट: भाजपा विधायक मनोज तिग्गा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  6. तलडांगरा: तृणमूल विधायक अरूप चक्रवर्ती के सांसद बनने से सीट खाली हुई।

बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:

  1. तरारी: भाकपा माले विधायक सुदामा प्रसाद के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  2. रामगढ़: राजद विधायक सुधाकर सिंह के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  3. बेलागंज: राजद विधायक सुरेंद्र यादव के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  4. इमामगंज: हम विधायक जीतन राम मांझी के सांसद बनने से सीट खाली हुई।

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:

  1. बरनाला: आप विधायक गुरमीत मीत हेयर के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  2. डेरा बाबा नानक: कांग्रेस विधायक सुखजिंदर रंधावा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  3. चब्बेवाल: आप विधायक राज कुमार चब्बेवाल के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  4. गिद्दड़बाहा: कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के सांसद बनने से सीट खाली हुई।

असम में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:

  1. धोलाई (एससी): भाजपा विधायक परिमल शुक्लबैद्य के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  2. सिदली (एसटी): यूपीपीएल विधायक जोयंता बसुमतारी के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  3. बोंगाईगांव: एजीपी विधायक फणी भूषण चौधरी के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  4. बेहाली: भाजपा विधायक रंजीत दत्ता के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  5. सामगुरी: कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन के सांसद बनने से सीट खाली हुई।

कर्नाटक में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:

  1. चन्नपटना: जेडीएस विधायक एचडी कुमारस्वामी के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  2. शिगगांव: भाजपा विधायक बसवराज बोम्मई के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  3. संदूर: कांग्रेस विधायक ई. तुकाराम के सांसद बनने से सीट खाली हुई।

केरल में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:

  1. पलक्कड़: कांग्रेस विधायक शफी परम्बिल के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  2. चेलक्करा: माकपा विधायक के. राधाकृष्णन के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  3. देवीकुलम: माकपा विधायक ए. राजा के अयोग्य ठहराए जाने से सीट खाली हुई (कानूनी पेंच के चलते यहां चुनाव का एलान नहीं हुआ है)।

मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:

  1. बुधनी: भाजपा विधायक शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  2. विजयपुर: कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के इस्तीफे से सीट खाली हुई।

सिक्किम में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:

  1. नामची-सिंघीथांग: एसकेएम विधायक कृष्णा कुमारी राय के इस्तीफे से सीट खाली हुई।
  2. सोरेंग-चाकुंग: एसकेएम विधायक प्रेम सिंह तमांग के इस्तीफे से सीट खाली हुई।

गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ में एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव:

  1. वाव, गुजरात: कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  2. केदारनाथ, उत्तराखंड: भाजपा विधायक शैला रानी रावत का निधन।
  3. रायपुर शहर दक्षिण, छत्तीसगढ़: भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
  4. गांबेगरे, मेघालय: कांग्रेस विधायक सलेंग ए संगमा के सांसद बनने से सीट खाली हुई।
Exit mobile version