Site icon अग्नि आलोक

*मुख्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे शिबू सोरेन का निधन ; देश  की अपूर्णीय क्षति*

Share

  *-डॉ. सुनीलम*

    किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के  संस्थापक अध्यक्ष शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे झारखंड और देश की अपूर्णीय क्षति बतलाते हुए  कहा है कि उन्हें आदिवासी अस्मिता और संस्कृति के अहम पैरोकार राजनेता के तौर पर सदा याद रखा जाएगा।

      डॉ सुनीलम ने कहा कि वे आजीवन धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के मजबूत स्तंभ रहे।

शिबू सोरेन , जमीनी लोकप्रिय नेता थे ,वे झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे  एवं 6 बार दुमका से सांसद बने । 3 बार केंद्रीय मंत्री रहे। शिबू सोरेन  का  संघर्षमयी जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

डॉ सुनीलम ने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड के वर्तमान

मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की विरासत पर चलेंगे और आदिवासी हितों को सर्वोच्च  प्राथमिकता देकर सुदृढ  करेंगे।

Exit mobile version