Site icon अग्नि आलोक

*समाजवादी पार्टी द्वारा 1 अगस्त को मध्य प्रदेश विधानसभा का घेराव* 

Share

*भूमि अधिग्रहण, बंद होते उद्योग, महंगाई, बेरोजगारी, और जन समस्याओं को लेकर प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे*

*इंदौर से भी 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे* 

इंदौर। मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी  के कार्यकर्ताओं द्वारा 1 अगस्त को मध्य प्रदेश की विधानसभा का घेराव  किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार पूरी तरह से असफल हो गई है । किसान, मजदूर और नौजवान सभी परेशान हैं। आम जनता बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बेरोजगारी से और महंगाई से त्रस्त है, किसान भूमि अधिग्रहण के चलते अपनी उपजाऊ भूमि पर सरकारी कब्जे से परेशान है वही मजदूर कारखानों के बंद होने से परेशान हैं । आदिवासियों दलितों और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं।इन सबके खिलाफ 1 अगस्त को होने वाले विधानसभा के घेराव में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे ।

 प्रदेश महासचिव रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि प्रदर्शन में में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली ,भिंड, मुरैना, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, इंदौर, देवास, उज्जैन सहित  सभी जिलों के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण के नेतृत्व में हजारों की संख्यां में कार्यकर्ता  विधानसभा के घेराव के लिए भोपाल पहुंचेंगे। इंदौर से भी 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भोपाल प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष बटेश्वर नाथ सिंह और वरिष्ठ समाजवादी नेता रामबाबू अग्रवाल के नेतत्व में भोपाल पहुंचेंगे। 

पार्टी के प्रदेश महासचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन और संघर्ष के जरिए मध्य प्रदेश में तीसरी ताकत के रूप में उभर रही है और आने वाली सरकार समाजवादी पार्टी के सहयोग के बगैर नहीं बनेगी। इस प्रदर्शन के जरिए पार्टी मध्य प्रदेश सरकार को चेतावनी देना चाहती है कि वह जन विरोधी नीतियों को तत्काल बदले। रोजगार के अवसर पैदा करें ,बंद उद्योगों को चालू करें तथा दलितों पिछड़ों , अल्पसंख्यकों, किसानों और मजदूरों पर अत्याचार करना छोड़े अन्यथा पार्टी पूरे प्रदेश के युवाओं, किसानों और मजदूरों को गोलबंद  कर बड़ा आंदोलन खड़ा करगी। जिसकी आंच में मोहन यादव सरकार ध्वस्त हो जाएगी।

रामस्वरूप मंत्री* 

प्रदेश महासचिव 

समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश 

7999952909,9425902303

Exit mobile version