2025: हाल ही में सोशल मीडिया पर 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण होने की खबरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यह 100 सालों का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह सच नहीं है। जी हां इसका जवाब खुद के नासा के अधिकारियों ने दिया है.. नासा के मुताबिक 2 अगस्त 2025 को किसी तरह का कोई सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि 2 अगस्त को लगने वाले सबसे लंबा सूर्यग्रहण का दावा गलत है। इस वीडियो में देखिए दावे की पूरी सच्चाई…
“सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण” 2 अगस्त 2025 को है। इस दिन छह मिनट पूरी तरह अंधेरा छा जाएगा। ऐसी खबरें डिजिटल प्लेटफार्म पर नजर आ रही हैं। सच तो यह है कि ऐसा कोई लंबा सूर्य ग्रहण नहीं होगा, यह महज़ एक अफवाह है। वैज्ञानिक संस्थानों और NASA ने स्पष्ट कर दिया है कि उस दिन कोई ग्रहण नहीं है।
दरअसल, 2 अगस्त 2027 को एक पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण 1991 से 2114 के बीच धरती से दिखने वाले सबसे लंबे पूर्ण ग्रहणों में से एक होगा, जिसकी अधिकतम अवधि लगभग 6 मिनट और 23 सेकंड होगी। इसे “ग्रेट नॉर्थ अफ्रीकन एक्लिप्स” और “सदी का सूर्यग्रहण” भी कहा जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व के कई हिस्सों में दिखाई देगा। जिन देशों में यह दिखाई देगा उनमें मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मिस्र, सऊदी अरब, यमन, सूडान, सोमालिया, स्पेन और ओमान शामिल हैं। कनाडा के न्यूफ़ाउंडलैंड में एक छोटा आंशिक सूर्य ग्रहण भी देखा जा सकेगा।
भारत में दिखेगा 2027 का यह लंबा सूर्य ग्रहण?
हाँ, टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार, यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार (IST) यह दोपहर 3:34 बजे शुरू होगा और शाम 5:53 बजे समाप्त होगा।
2025 में आने वाले सूर्य ग्रहण
29 मार्च 2025: यह साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण था, जो पहले ही लग चुका है।21 सितंबर 2025: साल का दूसरा और आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को होगा। यह रात 11:00 बजे शुरू होकर अगले दिन 22 सितंबर की सुबह 3:24 बजे तक चलेगा, जिसकी कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट होगी।
सूर्य ग्रहण क्या है?
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने से आंशिक या पूरी तरह से रोक देता है। यह दुर्लभ घटना आमतौर पर साल में दो बार होती है, जब ये तीनों आकाशीय पिंड एक सीधी रेखा में आते हैं।

