Site icon अग्नि आलोक

🚜 सीतापुर में किसानों की खड़ी फसल ट्रैक्टर से जुतवाने के खिलाफ संघर्ष जारी✊ सोशलिस्ट पार्टी इंडिया किसानों के साथ

Oplus_16908288

Share

सीतापुर जिले की तहसील सिधौली के डिओडरा गांव में 20 फरवरी 2026 को एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई। आरोप है कि सिधौली प्रशासन ने मुन्ना बाबा, रामपती और एक अन्य किसान की लगभग 20 बीघा जमीन पर खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर नष्ट कर दिया, जिससे इन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

इस अन्याय के खिलाफ सोशलिस्ट किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश जी के संयोजन में डिओडरा गांव के किसान और पीड़ित परिवार 10 मार्च से उसी खेत पर धरना दे रहे हैं। यह धरना अब किसानों के सम्मान और न्याय की लड़ाई का प्रतीक बन चुका है।

धरने के चौथे दिन सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी संदीप पाण्डेय धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की, उनकी समस्याएँ सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि सोशलिस्ट पार्टी इंडिया उनकी न्याय की लड़ाई में पूरी ताकत से साथ खड़ी है।

अपने संबोधन में संदीप पाण्डेय ने कहा —
“जब तक तीनों पीड़ित किसानों को फसल के नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिलता और सिधौली प्रशासन के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक सोशलिस्ट पार्टी इंडिया का यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।”

उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और आजीविका पर इस तरह का हमला लोकतंत्र और न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रशासन को तुरंत इस मामले की निष्पक्ष जांच कर किसानों को न्याय दिलाना चाहिए।

धरना स्थल पर आसपास के गांवों के किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने पीड़ित परिवारों के संघर्ष के प्रति एकजुटता दिखाई।

✊ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
🌾 किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना जरूरी है।

KisanNyay#SitapurNews #SocialistPartyIndia #FarmersRights #kisan #kisanektazindabaad

Exit mobile version