देश के कई राज्य मौसम की मार झेल रहे हैं. यूपी, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल समेत कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राजधानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर हैं. यमुना से सटे कई इलाकों में बाढ़ आ गया है. यही हाल पंजाब के कई जिलों में है. जहां, पिछले हफ्ते भर से लोग बाढ़ के बीच में फंसे हुए हैं. केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म करके देश के लोगों को बड़ी राहत दी है. कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के नेता राहुल गांधी काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे, लेकिन तब सरकार ने कुछ नहीं किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि लगता है कि हमने भारत को खो दिया है. नीचे पढ़ें देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…
1- भारत से टैरिफ पर तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब पक्षतावा महसूस हो रहा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. टैरिफ पर तनातनी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर भारत-रूस को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने कहा है कि हमें ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है. काश उनका साथ लंबा और समृद्ध भविष्य लेकर आए.
भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के इस बयान पर कहा है कि हमारे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट के साथ SCO में राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पोस्ट की है.

राजधानी एक्सप्रेस को रायबरेली जंक्शन पर रोकने की मांग… राहुल गांधी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है. पत्र में सांसद ने रेल मंत्री ने रायबरेली में राजधानी एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की है. राहुल ने कहा है कि जनता काफी दिन से इसकी मांग कर रही है.
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लिए रायबरेली जंक्शन पर स्टॉपेज की मांग की है. राहुल ने अपने पत्र में बताया है कि बताया है कि यह ट्रेन पहले से ही रायबरेली से होकर गुजरती है, लेकिन उनके निर्वाचन क्षेत्र के यात्री लंबे समय से अपनी यात्रा को आसान बनाने के लिए, खासकर दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर ट्रेन के स्टॉपेजकी मांग की है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के यात्री लंबे समय से अपनी यात्रा को आसान बनाने के लिए रायबरेली जंक्शन पर राजधानी ट्रेन केस्टॉपेजकी मांग कर रहे हैं. उन्होंने रेल मंत्री से ट्रेन संख्या 20503/20504 और 20505/20506 के रायबरेली जंक्शन पर ठहराव की मांग पर विचार करने का आग्रह किया. सांसद ने कहा कि यह मांग लंबे समय से लंबित है और इसे पूरा करने से उनके क्षेत्र के लोगों की जरूरतें पूरी हो सकेंगी.
रायबरेली से सांसद हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था. इसके साथ-साथ उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी. रायबरेली में जीत मिलने के बाद राहुल ने वायनाड सीट छोड़ दी थी. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ाया और वो जीत कर लोकसभा पहुंचीं.
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले रायबरेली की सीट कांग्रेस की ही पारिवारिक सीट रही और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां से कई बार सांसद निर्वाचित हुईं. 2024 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने यह सीट खाली कर दी और पार्टी ने यहां से राहुल गांधी को मैदान में उतारा. सोनिया गांधी मौजूदा समय में राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं.
राहुल बोले- लंबे समय से हो रही है स्टॉपेज की मांग
अब जब इस सीट की कमान राहुल गांधी के हाथों में है तो उन्होंने जनता के मुद्दे को उठाते हुए राजधानी ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की है. उन्होंने इसे आम जनता की मांग भी बताया है और कहा कि काफी लंबे समय से इसकी डिमांड की जा रही है. अब देखना है कि राहुल गांधी के पत्र पर रेल मंत्री का फैसला लेते हैं.
IPS से विवाद पर डिप्टी सीएम अजित पवार की सफाई
3- महाराष्ट्र के सोलापुर में आईपीएस से विवाद पर राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने सफाई दी है. डिप्टी सीएम ने कहा कि वो कानून का सम्मान करते हैं और कानून व्यवस्था में हस्तक्षेप करना का उनका कोई इरादा नहीं था. सोलापुर में पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के वायरल वीडियो के बाद, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने कानून-व्यवस्था में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए, शांति बनाए रखने की बात कही. उन्होंने पुलिस बल की प्रशंसा की और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया.
महाराष्ट्र के सोलापुर में पुलिस अधिकारी के साथ हुई बातचीत से जुड़े कुछ वीडियो वायरल होने के बाद अब राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार की सफाई सामने आई है. अजित पवार ने कहा है कि मेरा उद्देश्य कानून-व्यवस्था में हस्तक्षेप करना नहीं था, बल्कि यह सुनिश्चित करना था कि हालात शांत रहें और अधिक न बिगड़ें. उन्होंने कहा कि मुझे राज्य के पुलिस बल और कर्तव्यनिष्ठ महिला अधिकारियों के साहस व ईमानदारी पर गर्व है और उनके प्रति मेरा सर्वोच्च सम्मान है.
अजित पवार ने कहा कि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण कानून का राज है. मैं पारदर्शी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध हूं और अवैध रेत, मिट्टी, खनन समेत हर अवैध गतिविधियों पर कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. डिप्टी सीएम ने दोहराया कि उनका प्रयास हमेशा यही रहेगा कि प्रशासनिक कामकाज निष्पक्ष और पारदर्शी रहे और कानून का पालन हर हाल में हो.
पुलिस के पास आया धमकी वाला मैसेज, देश दहल जाएगा, मुंबई में घुसे हैं 14 आतंकी
4- मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया है उसमें लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का नाम लिखा है. मैसेजा में दावा किया कि 14 आतंकवादी शहर में घुस आए हैं और उन्होंने 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स रखा है, जिससे देश दहल जाएगा.मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें दावा किया गया कि 14 आतंकवादी शहर में घुस आए हैं. ये संदेश कंट्रोल रूम को आया. कहा गया कि आतंकियों के पास 400 किलोग्राम RDX भी है. उन्होंने इसे वाहन में रख दिया. मैसेज के आने के बाद से पुलिस अलर्ट है. एक अधिकारी ने ये जानकारी दी.
अदिकारी ने बताया कि गणेश उत्सव के 10वें दिन अनंत चतुर्दशी के लिए पुलिस सुरक्षा इंतजाम कर रही है. इस बीच यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष को व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर धमकी भरा संदेश मिला. उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच ने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) तथा अन्य एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है.
अधिकारी ने और क्या कहा?
अधिकारी ने बताया कि संदेश भेजने वाले ने इसमें लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का नाम लिखा है. उसने दावा किया कि 14 आतंकवादी शहर में घुस आए हैं और उन्होंने 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स रखा है, जिससे देश दहल जाएगा.
मुंबई में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जा रहा है. पुलिस शनिवार को अंतिम दिन शहर की सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए सुरक्षा व्यवस्था कर रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि यह संदेश किसने भेजा है, साथ ही वह किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रही है. अधिकारी ने कहा कि प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुंबईवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है.
अब सोनिया गांधी के वोट को लेकर हो गया विवाद?
5- मतदाता सूची को लेकर दिल्ली की एक अदालत में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि सोनिया गांधी के भारतीय नागरिक बनने से 3 साल पहले ही मतदाता सूची में नाम शामिल थादिल्ली की एक अदालत में एक आपराधिक शिकायत दायर कर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है. उन पर आरोप लगाया गया है कि वे भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले मतदाता सूची में शामिल थीं. इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.
राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने गुरुवार को कुछ देर तक मामले की सुनवाई की. उन्होंने कहा कि कोर्ट 10 सितंबर को इस मामले में दोबारा सुनवाई करेगी.
नागरिक बनने से पहले वोटर लिस्ट में नाम शामिल
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर आरोप लगाया गया कि भारतीय नागरिकता मिलने के तीन साल पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल था. याचिका में कहा गया कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल किया गया था, जबकि वह अप्रैल 1983 में भारत की नागरिक बनी थीं. वकील ने आरोप लगाया कि गांधी का नाम 1980 में मतदाता सूची में शामिल किया गया, 1982 में हटा दिया गया और फिर 1983 में वापस शामिल किया गया.
वकील ने आरोप लगाया कि तीन साल पहले यानी 1980 में मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम शामिल होने का मतलब है कि उनके द्वारा कुछ जाली डॉक्यूमेंट दिए गए होंगे. वकील ने कहा कि इस तरह से जाली डॉक्यूमेंट बनवाकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाना एक संज्ञेय अपराध के बराबर है. इसलिए उन्होंने कोर्ट से सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश देने की अनुमति मांगी.
अगली सुनवाई 5 दिन बाद
सोनिया गांधी के खिलाफ वकील की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि इस मामले को लेकर अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी. इस मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया कर रहे थे. जानकारी के अनुसार अभी तक कांग्रेस नेता सोनिया गांधी या दिल्ली पुलिस को कोई औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है.
6- पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने एक अहम नीति को मंजूरी दे दी है. इस नीति के तहत गैर-आवासीय प्लॉट को रियल एस्टेट और हाउसिंग में बदलने की अनुमति दी गई है. राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने एक नई नीति को मंजूरी दी है. इस नीति के तहत खाली पड़ी पुरानी औद्योगिक जमीनों को रियल एस्टेट और हाउसिंग में बदला जाएगा. यह नीति शहरी विकास और नगरपालिका विभाग के अधीन आने वाले गैर-आवासीय प्लॉट पर लागू होगी. अधिकारी का कहना है कि इससे संबंधित जरूरी गाइडलाइन कुछ ही हफ्तों में जारी कर दी जाएगी.
पश्चिम बंगाल की कैबिनेट ने गुरुवार को एक अहम नीति को मंजूरी दी है. इस नीति के तहत गैर-आवासीय प्लॉट को रियल एस्टेट और हाउसिंग में बदलने की अनुमति दी गई है. बंगाल सरकार का यह कदम राज्य में कम उपयोग की जाने वाली जमीन को मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने इस नई नीति को मंजूरी दी है, जो शहरी विकास और नगरपालिका विभाग के अधीन आने वाले गैर-आवासीय प्लॉट पर लागू होगी.
कुछ हफ्तों में जारी होगी गाइडलाइन
एक अधिकारी ने बताया कि दशकों पहले खाली पड़ी जमीन में से कई प्लॉट औद्योगिक इकाइयों को कर्मचारियों के लिए आवास के लिए दिए गए थे. ये आवास अक्सर 99 साल या उससे ज्यादा समय के लिए दिए जाते थे, लेकिन अब इसका एक बड़ा हिस्सा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मंजूर की गई नई नीति के तहत सरकार की तरफ से तय की जाने वाली फीस के आधार पर इन प्लॉट को बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने कहा कि फीस संरचना और उसके कार्यान्वयन की विस्तृत गाइडलाइन आने वाले कुछ हफ्तों में जारी कर दी जाएगी.
कई अन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी
इस आवास नीति के अलावा कैबिनेट ने कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है, जिसमें प्रशासन, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक धरोहर के विकास को लेकर कई प्रस्ताव शामिल हैं. प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार अलग-अलग विभागों में 18 नए पदों की भर्ती निकालेगी, जिसमें वित्त, मत्स्य पालन और महिला एवं बाल विकास विभागों के साथ-साथ राज्यपाल कार्यालय में दो अस्थायी वरिष्ठ स्तर के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) के पद शामिल हैं.
अधिकारी ने बताया कि कैबिनेट ने 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बड़े पैमाने पर नर्सिंग स्टाफ की भर्ती को भी मंजूरी दी है. इसके अलावा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और जलपाईगुड़ी सहित कुछ जिलों में राजबंशी और कामतापुरी भाषाओं में प्राथमिक शिक्षा शुरू करने की भी मंजूरी दी गई है. अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में सिर्फ 12 पैरा-शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 10 कामतापुरी माध्यम के स्कूलों में और दो राजबंशी स्कूलों में होगी.
अधिकारी ने बताया कि सांस्कृतिक धरोहर के विकास के लिए सरकार ने रामकृष्ण और शारदा देवी के जन्मस्थानों से जुड़े क्षेत्रों के लिए एक विकास बोर्ड के गठन को भी मंजूरी दी है. यह बोर्ड विशेष परियोजनाओं के जरिए उन ऐतिहासिक क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के कार्यों की देखरेख करेगा.
रुसी तेल पर वित्तमंत्री का बड़ा बयान, हम रसिया से तेल खरीदते रहेंगे
7- टैरिफ के लेकर जाती तनाव के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखेगा. उन्होंने दोहराया कि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों और हितों के आधार पर ही फैसले करेगा
भारत पर रूस से तेल खरीदी पर अमेरिकी दबाव के बीच शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा सामने आया है. वित्त मंत्री ने कहा है कि भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखेगा. उन्होंने दोहराया कि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों और हितों के आधार पर ही फैसले करेगा. सीतारमण ने एक इंटरव्यू में कहा, भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखेगा. हमें अपनी जरूरतों के अनुसार तय करना है कि हमें कहां से तेल खरीदना है. यह हमारा फैसला होगा. वित्त मंत्री का यह बयान दिखाता है कि भारी टैरिफ के बावजूद भारत अमेरिकी दबाव में आने वाला नहीं है.
अमेरिका ने 27 अगस्त से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. इसमें 25 फीसदी टैरिफ रूसी तेल खरीदने को लेकर पेनल्टी के तौर पर लगाया है और 25% रेसिप्रोकल यानी का जवाबी टैरिफ है. ट्रम्प प्रशासन ने हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि भारत पर 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ रूसी तेल खरीद को लेकर लगाया गया है. ट्रम्प प्रशासन ने कहा कि IEEPA (इंटरनेशनल इमरजेंसी इकॉनमिक पावर एक्ट) के तहत भारत पर ये टैरिफ लगाया है, ताकि यूक्रेन युद्ध से जुड़ी राष्ट्रीय आपात स्थिति से निपटा जा सके और उस युद्धग्रस्त देश में शांति लाने के प्रयासों को मजबूत किया जा सके.
8-देश के लगभग आधे मंत्रियों पर आपराधिक मामले, किस पार्टी के सबसे ज्यादा, रिपोर्ट में सब खुलासा
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है.रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश के 643 मंत्रियों में से 302 यानी लगभग 47 प्रतिशत मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 643 मंत्रियों में से 302 यानी लगभग 47 प्रतिशत मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनपर हत्या, किडनैपिंग और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं. वहीं 302 मंत्रियों में से 174 मंत्री गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं. तेलुगू देशम पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.
ADR की यह रिपोर्ट हाल ही में केंद्र की तरफ से पेश किए गए उस विधेयक के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि अगर किसी मंत्री, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है, जिसकी सजा पांच साल या उससे अधिक हो सकती है और उसे तीस दिन तक लगातार हिरासत में रखा गया हो, तो इस विधेयक में ऐसे मंत्रियों को तत्काल हटाने की मांग की गई है.
किस पार्टी के कितने मंत्रियों के खिलाफ मामले दर्ज?
रिपोर्ट में पाया गया कि बीजेपी के 336 मंत्रियों में से 136, यानी 40%, मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से 88 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं कांग्रेस के 45 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 18 मंत्री गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं.
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के 40 मंत्रियों में से 13 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 8 मंत्री गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं. डीएमके के 31 मंत्रियों में से 27 पर आपराधिक आरोप हैं, जबकि 14 मंत्रियों पर गंभीर मामले दर्ज हैं. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के 16 मंत्रियों में से 11 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 5 मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगे हैं.
तेलुगू देशम पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस पार्टी के 23 मंत्रियों में से 22 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं 13 मंत्रियों पर गंभीर मामलों का आरोप है. अगर राष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो 72 केंद्रीय मंत्रियों में से 29 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए.
9-‘पीठ पर छुरा चलाने वाले’… युवराज-कोहली की दोस्ती पर योगराज सिंह का विस्फोटक बयान
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा ही अपने बयानों के कारण विवादों में रहते हैं. अक्सर एमएस धोनी को निशाना बनाने वाले योगराज ने इस बार विराट कोहली को भी लपेट लिया और कह दिया कि हर कोई युवराज सिंह से डरता था.
.टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के विवादित बयानों का सिलसिला जारी है. अक्सर पूर्व कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव जैसे दिग्गजों को अपने निशाने पर लेने वाले योगराज ने अब विराट कोहली पर हमला बोला है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज योगराज ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे युवराज के दोस्तों के बारे में बात करते हुए कहा कि हर कोई उनसे डरता था क्योंकि वो सबसे टैलेंटेड थे. इतना ही नहीं, उन्होंने कोहली-धोनी समेत युवराज के सभी साथी खिलाड़ियों को पीठ में छुरा भोंकने वाला बता दिया.
एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में योगराज सिंह से सवाल किया गया कि क्या विराट कोहली बतौर कप्तान युवराज के लिए कुछ कर सकते थे? धोनी के बाद 2017 में जब कोहली वनडे और टी20 टीम के कप्तान बने थे तो युवराज को सिर्फ कुछ ही मौके मिले और फिर उसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वो टीम से बाहर हो गए थे. ये सब ऐसे वक्त में हुआ, जब युवराज और कोहली के बीच गहरी दोस्ती की बातें होती थीं.
10- देश में कपिल शर्मा को पसंद करने वालों की संख्या काफी बड़ी है जिसकी वजह से उनके शो को भी लोग बहुत पसंद करते हैं. बीच में चर्चा थी कि शो से कीकू शारदा अलविदा कहने वाले हैं. अब इस पर अर्चना पूरन सिह ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैकपिल शर्मा के शो काफी चर्चा में रहता है, साथ ही लोग उनकी टीम को भी बहुत पसंद करते हैं. हालांकि, कई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कीकू शारदा शो को छोड़ने वाले हैं और दूसरे शो का हिस्सा बनने वाले हैं. हालांकि, इस खबर पर अर्चना पूरन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
अर्चना पूरन सिंह ने किया खुलासा
कपिल शर्मा को पसंद करने वालों की तादाद काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से उनके शो को भी लोग बहुत पसंद करते हैं. हालांकि, कपिल के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की टीम भी बहुत वक्त से उनके साथ बनी हुई है. लेकिन, हाल ही में एक खबर आ रही थी कि इस शो से कीकू शारदा अलविदा कहने वाले हैं, साथ ही वजह का भी खुलासा हुआ. अब इस मामले में अर्चना पूरन सिंह ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, लोगों को सच बता दिया है.
कपिल शर्मा के शो में कीकू शारदा और कृष्णा ये दो अहम हिस्सा हैं. लेकिन, सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, कीकू और कृष्णा के बीच सेट पर किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई, जिसके बाद से कहा जा रहा है कि कीकू इस शो से अलविदा लेने वाले हैं. साथ ही ये भी बताया जा रहा है ति कीकू एक और कैप्टिव रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” में आने वाले हैं. इस मुद्दे पर शो में शामिल अर्चना पूरन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस खबर को गलत बताया है.