Site icon अग्नि आलोक

10 आईपीएस और पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले,नीमच, बैतूल, छिंदवाड़ा और झाबुआ के एसपी बदले

Share

मध्य प्रदेश में देर रात 10 आईपीएस और पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें कई जिलों के एसपी भी शामिल हैं। साथ ही श्योपुर कलेक्टर का भी तबादला हो गया है। आईएएस अधिकारी अनुराग चौधरी को खनिज निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश में देर रात बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग ने 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। चार जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं। इनमें सबसे अहम छिंदवाड़ा है। इसके साथ ही रीवा जोन के आईजी भी बदल गए हैं। आईपीएस अधिकारियों से पहले सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इनमें श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार का भी नाम शामिल है। सरकार ने संजय कुमार को श्योपुर से हटा दिया है।

वहीं, आईपीएस अधिकारी की बात करें तो 2003 बैच के एम एस सिकरवार रीवा जोन के आईजी बने हैं। इसके साथ ही झाबुआ एसपी अगम जैन का भी ट्रांसफर हो गया है। उनकी जगह पर पदम विलोचन शुक्ला को झाबुआ एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित जायसवाल को नीमच का एसपी बनाया गया है। निश्चल झारिया को बैतूल का एसपी बनाया गया है। साथ ही आईपीएस मनीष खत्री को छिंदवाड़ा का एसपी बनाया गया है।

सके साथ ही 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी आर के हिंगणकर को सीएम का ओएसडी बनाया गया है। इनकी तैनाती सीएम ऑफिस में होगी। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन सिंह को आईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी के भी तबादले

इसके साथ पांच ही आईएएस अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग चौधरी खनिज निगम के प्रबंध संचालक बने हैं। अनुज कुमार रहतोगी को श्योपुर कलेक्टर का चार्ज दिया गया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में सीएम बनने के बाद मोहन यादव लगातार प्रशासनिक ढांचे में बदलाव रहे हैं। इसी कड़ी में कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। साथ ही अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर अधिकारी हटाए जाएंगे। खासकर उन अधिकारियों को तबादले ज्यादा होंगे, जो लंबे समय से डंटे हुए हैं।

Exit mobile version