मलेशिया में गुरुवार को एक प्राइवेट प्लेन क्रैश होने से 10 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हादसा लैंडिंग के दौरान एलमिना टाउनशिप के नजदीक हुआ। प्लेन में 2 क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर सवार थे। हादसे में सड़क से गुजर रहे दो लोगों की भी मौत हो गई। ये दो लोग एक कार और बाइक सवार थे।
दरअसल, हादसे से कुछ देर पहले प्लेन का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया। यह हाईवे पर लैंड करने लगा, उसी दौरान एक कार और एक बाइक से टकरा गया। सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक प्राइवेट जेट ने हॉलिडे आईलैंड से कुआलालम्पुर के नजदीक अब्दुल अजीज शाह एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक हादसे की वजह का अभी पता लगाया जा रहा है।
इमरजेंसी कॉल नहीं मिली
सेलांगोर के पुलिस चीफ हुसैन ओमार खान ने बताया कि प्लेन को लैंड करने के लिए क्लियरेंस दे दिया गया था। पायलट की तरफ से कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया गया था। वहीं, एविएशन अथॉरिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव नोराजमान ने बताया कि पायलट ने 2 बजकर 47 मिनट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से संपर्क किया था, उसे 2 बजकर 48 मिनट पर लैंड करने की इजाजत दी गई थी।
इसके बाद उनका प्लेन से कोई संपर्क नहीं हुआ और 2 बजकर 51 मिनट पर उन्हें क्रैश साइट से धुआं उठता दिखा। इस प्लेन को जेट वैलेट कंपनी ऑपरेट कर रही थी। उसने इस घटना पर कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया है।
प्लेन क्रैश से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के बाद पैसेंजर ने उड़ाया प्लेन: लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, विमान का पंखा टूटा
प्लेन दुर्घटना मैसाचुसेट्स द्वीप पर हुई है।
अमेरिका में एक निजी विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना 15 जुलाई यानी शनिवार की है। दरअसल, इस प्लेन के 79 साल के पायलट की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद 68 साल की महिला पैसेंजर ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। लैंडिंग के दौरान प्लेन का पंखा टूट गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
प्लेन हादसा-40 दिनों बाद अमेजन जंगल में मिले 4 बच्चे:इनमें एक साल का बच्चा भी; सेना ने दूध की बोतल और पैरों के निशानों से खोजा
ये तस्वीर बच्चों के रेस्क्यू के बाद की है। सेना के जवानों ने उन्हें खाना और फर्स्ट एड दिया।
कोलंबिया के अमेजन के जंगलों में प्लेन क्रैश के 40 दिन बाद 4 बच्चों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है। ये सभी भाई-बहन हैं। मिलिट्री जवानों को बच्चे कोलंबिया के कैक्वेटा और गुआवियारे प्रांत की सीमा पर शुक्रवार को मिले। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस दिन को मैजिकल डे बताया है। इन बच्चों की उम्र 13, 9, 4 और एक साल है। राष्ट्रपति ने मिलिट्री के जवानों के साथ इन बच्चों की तस्वीरें भी शेयर कीं।

