Site icon अग्नि आलोक

प्रयागराज में माघ मेला:कोरोना के बीच मौनी अमावस्या पर 10 लाख लोगों ने किया स्नान

Share

उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच माघ मेला चल रहा है। वहां कल्पवासियों के लिए हजारों टेंट की सिटी बनाई गई है, जहां संगम की रेती पर 17 जनवरी से श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। इस कड़ी में मौका सबसे बड़े पर्व मौनी अमावस्या पर पुण्य स्नान का था। घने कोहरे के बीच मंगलवार दोपहर तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया।

आयोजकों का दावा है कि जिस ढंग से भीड़ उमड़ रही है। बुधवार तक पर्व समाप्त होते-होते 1 करोड़ लोग स्नान कर लेंगे। सरकार और मेला प्रशासन ने संत-महात्माओं, कल्पवासियों और दूसरे श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए तमाम नियम बनाए, पर सैलाब के आगे कोविड प्रोटोकॉल तार-तार हाे गए।

प्रशासन और सरकार की तरफ से नियमों के पालन में सख्ती नहीं बरती जा रही है, क्योंकि राज्य में 10 फरवरी से चुनाव भी हैं। घाटों पर दूरी बनाकर स्नान करने के लिए गोले भी बनाए गए हैं, लेकिन इनका पालन इक्का-दुक्का ही करते दिखे। मास्क लगाने वाले भी सैकड़ों में एकाध थे।

13 पुलिस स्टेशन, 40 चौकियां, 5 हजार जवान, 6 किमी लंबा घाट

अगला स्नान बसंत पंचमी को
माघ मेला मकर संक्रांति से शुरू होकर 1 मार्च को महाशिवरात्रि तक चलेगा। 47 दिनों में 16 फरवरी को माघी पूर्णिमा तक एक महीने का कल्पवास रहेगा। अगला पुण्य स्नान बसंत पंचमी पर होगा। उसके बाद आखिरी पर्व महाशिवरात्रि होगा।

Exit mobile version