Site icon अग्नि आलोक

कोविड सेंटर से 10 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

Share

देपालपुर| आज देपालपुर के शहीद भागीरथ सिलावट कॉलेज कोविड  केयर सेंटर  से देपालपुर नगर सहित आसपास के गांवों के से एडमिट होने वाले महिला पुरुषों सहित 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे |  सभी ने प्रशासन को अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराने के धन्यवाद दिया और ओर पेशेंट की देखरेख कार्य की सराहना की साथ ही खुश होकर अपील कि कोई भी संक्रमित व्यक्ति घर में इलाज ना कराएं,ना ही घर मे रहे, सीधे कोविड केयर सेंटर में आकर एडमिट हो जाए जिसके कारण घर के सभी व्यक्ति संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे, ऐसे कोविड़ सेंटर में आकर डॉक्टरों की टीम की देखरेख में रहकर अपना इलाज कराएं यहां सारी बातों का ध्यान रखा जाता है और सभी सुविधा बहुत अच्छे से है|  यहां आपको कोई परेशानी नहीं होगी उपचार सहित अपने घर से भी अच्छी सुविधा ओर  एक हेल्थी डाइट यहां आपको समय समय पर मिलेगी | स्वस्थ होकर लौट रहे सभी का  स्थानीय प्रशासन ने ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया । इस मौके पर  तहसीलदार बजरंग सिंह बहादुर सीएमओ चंद्रशेखर सोनीसे भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल  कटेसरिया मुकेश जैन समाजसेवी हंसराज धाकड़ पत्रकार भारत तंवर कैलाश गौड़ विजय जोशी सिपाही दीपेंद्र जाट मोजूद थे|

Exit mobile version