Site icon अग्नि आलोक

*इंसाफ और प्रेम के लिए 2 अक्टूबर से शुरू हो रही 1000 किमी लंबी पदयात्रा* 

Share

वाराणसी राजघाट से दिल्ली राजघाट तक 2 अक्टूबर 2025 से प्रस्तावित गांधी मूल्यों एवं दर्शन को लेकर प्रस्तावित पदयात्रा के संदर्भ में आयोजन समिति की तरफ से वरिष्ठ गांधीवादी एवं उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के पूर्व अध्यक्ष राम धीरज जी ने इटावा में वरिष्ठ गांधीवादी विचारक एवं सर्वोदय नेता नीरज कुमार अध्यक्ष सर्वोदय जागरण मंच के साथ इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों एवं गांधीवादी विचारधारा से जुड़े हुए गांधीवादी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर इस यात्रा के संबंध में विस्तृत चर्चा की

उन्होंने बताया कि आज के दौर में जब गांधी के विचार पर एवं लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी संस्थानों पर हमले हो रहे हैं , फासीवादी ताकतें देश के लोकतंत्र के लिए खतरा उत्पन्न कर रही है ऐसे में हम सब गांधीवादियों को एकजुट होकर देश के लोकतंत्र की आत्मा गांधी के विचार और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आना होगा इस अवसर पर वरिष्ठ गांधीवादी एवं सर्वोदय नेता नीरज कुमार ने कहा कि आज गांधी विचार का प्रसार ही हम सबके सामने एक अहिंसात्मक हथियार है जिसको लेकर हम मौजूदा वैश्विक एवं राष्ट्रीय परिस्थितियों में सत्य, अहिंसा, सेवा ,सद्भाव और समानता के लिए काम कर सकते हैं

आज के समय जब गांधी विचार को कमजोर कर देश में नफरत और हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है ऐसे में हम सबके पास गांधी का विचार ही एक सशक्त माध्यम है जिसके माध्यम से हम सत्य, अहिंसा और आपसी सद्भाव के माध्यम से अपने संघर्षों को एक नई धार देकर लोकतंत्र को उन्नत बनाने के लिए कार्य कर सकते हैं इस अवसर पर डॉ सत्यव्रत ( गांधी कथा प्रचारक) , आलोक कुमार (समाजवादी विचारक) , अखिलेश कुमार यादव (गांधीवादी एवं समाजवादी विचारक) ने ” आज के दौर में गांधी की प्रासंगिकता विषय पर ” अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।

Exit mobile version