Site icon अग्नि आलोक

राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारी बने IPS

Share

भारत सरकार ने मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अवॉर्ड किया है। इनमें से आठ अधिकारियों को वर्ष 2021 और छह अधिकारियों को वर्ष 2022 की चयन सूची में रखा गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इससे पहले भारत सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवॉर्ड किया था।

गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार 2021 की चयन सूची में मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, रायसिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, सुंदर सिंह कानेष और राजेश व्यास को जगह मिली है। वहीं, विनोद कुमार सिंह, पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय और डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को 2022 की चयन सूची में जगह दी गई है। भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियमों के तहत यह सभी अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पीरियड में रहेंगे। इन सभी अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Exit mobile version