अग्नि आलोक

मध्‍य प्रदेश में भाजपा के 15 जिलाध्यक्ष और घोषित, अब तक 46 जिले पूरे

Share

 भोपाल। भाजपा के संगठन चुनाव का रास्ता अब साफ हो गया है। इसके लिए पार्टी ने अब तक 47 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है यानी दो तिहाई से अधिक जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। बुधवार को पार्टी ने 15 जिलाध्यक्ष के नाम घोषित किए। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है, इसलिए माना जा रहा है कि अब बाकी जिलों में भी जिलाध्यक्ष के नाम एक-दो दिन में घोषित हो जाएंगे।कुछ बड़े नेताओं का मानना है कि ओबीसी मुख्यमंत्री होने के कारण सामान्य वर्ग का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाएं अधिक हैं। अगर इस वर्ग की बात करें तो हेमंत खंडेलवाल, डा. नरोत्तम मिश्रा का नाम है। हेमंत खंडेलवाल का नाम संगठन के कुछ लोगों द्वारा आगे बढ़ाया गया है। वे लंबे समय से संगठन में काम कर रहे हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक 62 जिले हैं। फिलहाल पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर किसी प्रकार के पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन माना जा रहा है कि सामान्य या आदिवासी वर्ग से कोई प्रदेश अध्यक्ष चुना जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी करने चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान 20 जनवरी के बाद भोपाल आ सकते हैं।

मंडला में गैर आदिवासी को बनाया जिलाध्यक्ष

पार्टी ने पार्टी ने आदिवासी बहुल जिला मंडला में गैर आदिवासी को अध्यक्ष बनाया है। मंडला में प्रफुल्ल मिश्रा को अध्यक्ष बनाया है। वहीं, झाबुआ में भानू भूरिया को ही रिपीट किया गया है। भूरिया आदिवासी हैं। भिंड में देवेंद्र नरवरिया को भी दोबारा अवसर दिया गया है। बचे हुए जिलाध्यक्षों की सूची भी कल जारी किए जाने की संभावना है। उमरिया में भी आशुतोष अग्रवाल को दोबारा बनाया गया है।

अब तक 46 जिलों के भाजपा अध्यक्ष घोषित, इनमें चार महिलाएं

पार्टी सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले चर्चा चली थी कि मप्र में भाजपा अध्यक्ष भी ओबीसी वर्ग से ही बनाया जा सकता है, तब राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार का नाम चर्चा में आया था। नेताओं के अनुसार पाटीदार के चयन से महिला प्रदेश अध्यक्ष का कोटा भी पूरा हो जाता और ओबीसी वर्ग का भी लाभ मिलता।

Exit mobile version