Site icon अग्नि आलोक

मुंबई: मानखुर्द में लगी भीषण आग, मौके पर भेजी गईं दमकल की 15

Share

मुंबई।

बई के मानखुर्द में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। आग किस वजह से लगी है, इसका अभी पता नहीं चला है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आग लगने से उठते 10 से 15 फीट के धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है।

इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि यह आग दोपहर में करीब 2.44 बजे लगी। आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी है। अभी तक आग की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Exit mobile version