Site icon अग्नि आलोक

कोडिंग मास्टर देवांश द्वारा प्रशिक्षित 15 छात्र-छात्रायें इंटरनेशनल अबेकस मेंटल मैथ्स कम्पटीशन में प्रतिभाग करेंगे 

Share

आगरा । ताज नगरी के कोडिंग मास्टर देवांश धनगर द्वारा प्रशिक्षित तीव्र, विलक्षण और मेधावी क्षमताओं से युक्त 15 छात्र-छात्रायें अबेकस ओलम्पिक एसोशियशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल अबेकस मेंटल मैथ्स कम्पटीशन में प्रतिभाग करेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता दिल्ली के ग्रीन लाउंज, प्रीतम पुरा में रविवार, 13 मार्च 2022 को आयोजित है। इस प्रतियोगिता में इंग्लैण्ड, नीदरलैण्ड, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका,
यू.ए.ई. तथा भारत के विभिन्न प्रदेशों के चुने हुए छात्र प्रतिभाग करेंगे।
इंटरनेशनल अबेकस मेंटल मैथ्स कम्पटीशन में प्रतिभाग करने वाले 11 वर्षीय देवांश धनगर द्वारा प्रशिक्षित
15 छात्र-छात्राओं के नाम तथा कक्षा का विवरण इस प्रकार हैं – कक्षा 9 से कजित पाल धनगर, कनत पाल धनगर, शिखा धनगर, भानु ओझा, वीरेंद्र सिकरवार, कक्षा 8 से प्रियंका धनगर, आदित्य तिवारी, मोहित सिकरवार, बबीता धनगर, हेमंत सिंह, कक्षा 7 से आदर्श तिवारी, अंश दीक्षित, कक्षा 5 से अमन प्रजापति, कक्षा 3 से यश धनगर तथा कक्षा 2 से जयदेव धनगर शामिल हैं। देवांश को पूरा विश्वास है कि उसके द्वारा प्रशिक्षित सभी 15 छात्र विभिन्न केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त करके भारत का गौरव सारे विश्व में बढ़ायेंगे। इस हेतु इन दिनों वे सभी पूरे मनोयोग से जोरदार तैयारी कर रहे हैं।
देवांश आगरा के बरारा गांव का रहने वाला है। देवांश के दादाजी स्वर्गीय श्री गिराज सिंह बघेल, एडवोकेट पूर्व प्रधान थे। देवांश के पिता श्री लाखन सिंह धनगर जिन्होंने एमसीए तक शिक्षा प्राप्त की है। श्री लाखन सिंह धनगर ने अपने अल्प साधनों से अपने गांव में शैक्षिक संस्था श्री गिराराज देवांश एकेडमी की स्थापना की है।
ये 15 छात्र-छात्रायें इसी एकेडमी के अन्तर्गत निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस एकेडमी का ध्येय वाक्य टोटल ब्रेन डेवलमेन्ट है।
उल्लेखनीय है कि देवांश 5 अंतर्राष्ट्रीय, 60 राष्ट्रीय पुरूस्कार तथा 15 क्षेत्रीय पुरस्कार अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते हासिल करने का अब तक कीर्तिमान बना चुके हैं। देवांश ने कोडिंग तथा मेन्टल मैथ विषयों की अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते विश्व विख्यात लंदन की संस्था हार्वर्ड वल्र्ड रिकार्डस में हाल ही में अपना नाम दर्ज करके भारत का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है।
बाल गणितज्ञ देवांश धनगर चलता फिरता कैलक्यूलेटर है। दिवांश के द्वारा बनाये गए कई मोबाइल एप प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। वह देश भर के सैकड़ों बच्चों को आॅनलाइन तथा आॅफ लाइन कोडिंग तथा अबेकस मेंटल मैथ्स की शिक्षा दे रहा है। साथ ही देवांश आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कोडिंग तथा अबेकस मेंटल मैथ्स की शिक्षा भी दे रहा है।

Exit mobile version