अग्नि आलोक

*2 बला की खूबसूरत हसिनाओं का था एक ही आशिक, दोनों ने एक-दूसरे को जमकर दी टक्कर*

Share

बॉबी देओल और काजोल की फिल्‍म में ये सबकुछ था चोरी का!

साल 1997 में बॉबी देओल की फिल्म गुप्त ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गाने तो उस दौर में काफी हिट हुए थे. इसी फिल्म का एक गाना मुश्किल बड़ा ये प्यार है… तो काफी पसंद किया गया था. फिल्म में काजोल और मनीषा कोईराला दोनों ही बॉबी देओल से प्यार करती हैं. काजोल तो फिल्म में बॉबी के लिए मनीषा को मारने के लिए भी तैयार दिखाई थी. इस गाने में दोनों की जबरदस्त टक्कर भी देखने को मिलती है. गाने में बॉबी एक बार काजोल संग इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं और दूसरी ओर मनीषा से प्यार करते नजर आ रहे हैं. आज सालों बाद भी ये गाना लोगों का फेवरेट बना हुआ है.\

बॉबी देओल और काजोल स्टारर फिल्म ‘गुप्त’ को हाल ही 25 साल पूरे हुए, जिसके सेलिब्रेशन के लिए जश्न रखा गया। ‘गुप्त’ को हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन थ्रिलर्स में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का प्लॉट और बैकग्राउंड स्कोर तक चोरी का है? जानिए 5 शॉकिंग बातें:

क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘गुप्त’ के लिए काजोल पहली पसंद नहीं थीं? फिल्म का प्रोमोशनल टीजर रवीना टंडन के साथ शूट किया जा चुका था? क्या आप जानते हैं कि ‘गुप्त’ के लगभग सारे गाने और म्यूजिक चोरी का था? राजीव राय की फिल्म ‘गुप्त’ को हाल ही 25 साल पूरे हुए हैं। बॉबी देओल और काजोल स्टारर इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर शानदार पार्टी रखी गई, जिसके बाद फैंस फिल्म के सीक्वल की डिमांड करने लगे। अब ‘गुप्त’ का सीक्वल कब आएगा, आएगा भी या नहीं, इस बारे में तो फिलहाल पता नहीं। लेकिन हम आपको ‘गुप्त’ फिल्म से जुड़े कुछ हैरान करने वाली बातें बता रहे हैं।

1. चोरी किया गया था सारा बैकग्राउंड स्कोर

गुप्त के एक गाने का सीन, फोटो: Twitter@IyanAmjad
25 साल बाद भी ‘गुप्त’ को हिंदी सिनेमा की बेस्ट थ्रिलर्स में से एक माना जाता है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर विजू शाह ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म का लगभग पूरा बैकग्राउंड स्कोर चोरी का था, बावजूद विजू शाह को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड मिला था।

2.काजोल नहीं रवीना टंडन थी लीड हीरोइन, टीजर पोस्टर किया था शूट

बॉबी देओल के साथ रवीना टंडन
IMDB के मुताबिक, ‘गुप्त’ में पहले बॉबी देओल के ऑपोजिट रवीना टंडन को साइन किया गया था। उन्होंने फिल्म के प्रोमोशनल टीजर के लिए शूट भी किया था। लेकिन बाद में उनकी जगह काजोल को साइन कर लिया गया। ‘गुप्त’ में रवीना टंडन को शीतल चौधरी के रोल के लिए भी चुना गया था, जोकि बॉबी देओल की दोस्त होती है। लेकिन रवीना टंडन को इस रोल से भी मनीषा कोइराला ने रिप्लेस कर दिया।

बॉबी देओल के साथ रवीना टंडन
3. इस जापानी कंपोजर के गाने से चुराया गया ‘दुनिया हसीनों का मेला’
आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘गुप्त’ फिल्म का हिट गाना ‘दुनिया हसीनों का मेला’ जापानी कंपोजर Kitaro के ‘Matsuri गाने से चोरी किया गया था। इसी तरह ‘गुप्त गुप्त’ टाइटल सॉन्ग को इंग्लिश सॉन्ग ‘डीप फॉरेस्ट’ से उठाया गया। अकेले इस गाने के लिए ही 3-4 जगह से रेफरेंस लिए गए या यूं कहें कि कॉपी किया गया।

4. मनीषा कोइराला को मिला था काजोल वाला रोल

गुप्त में मनीषा कोइराला, फोटो: Twitter@IyanAmjadमनीषा कोइराला ने ‘गुप्त’ में वो वाला रोल निभाया जो पहले रवीना टंडन निभाने वाली थीं। मनीषा कोइराला को काजोल वाला रोल ऑफर हुआ था पर एक्ट्रेस ने नेगेटिव शेड के कारण वो रोल ठुकरा दिया।

गुप्त में काजोल और बॉबी देओल, फोटो: Twitter@IyanAmjad

गुप्त में ओम पुरी और बॉबी देओल, फोटो: Twitter
5. इस इंग्लिश किताब से लिया गया ‘गुप्त’ का प्लॉट
IMDB के मुताबिक, फिल्म ‘गुप्त’ का प्लॉट भी ओरिजिनल नहीं है। ‘गुप्त’ का प्लॉट लूइस थॉमस की 1967 में लिखी किताब Good Children Don’t Kill से लिया गया था। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की फिल्म ‘खेल खेल में’ का प्लॉट भी इसी किताब की कहानी से मिलता-जुलता था। इसी किताब के प्लॉट को बाद में Bindhast नाम की एक मराठी फिल्म में इस्तेमाल किया गया। इस फिल्म को बॉलीवुड में ‘भागमभाग’ के नाम से रीमेक किया गया। इसमें अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स थे।

Exit mobile version