इंदौर। एटैक्सिया अवेयरनेस सोसायटी द्वारा दिनांक 8-9 अक्टूबर 2022 को एटैक्सिया के पेशेंट के लिए अक्षत गार्डन, फूटी कोठी, रिंग रोड, इंदौर में 2 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के शिखर सम्मेलन का आयोजित किया जा रहा है। इसमें दोनों दिन सुबह 9.30 बजे से शाम तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
पिछले 35 वर्षों से एटेक्सिया से पीड़ित संस्था की संस्थापक सुश्री स्वस्ति वाघ, संरक्षक – मार्गदर्शक ख्यातिलब्ध न्यूरालॉजिस्ट डॉ. ए. पुराणिक, सचिव नरेन्द्र एदलाबादकर, कोषाध्यक्ष जागृति उपासनी, सह सचिव ज्योति जोशी, उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्स्ना भीरास्कर के साथ ही अशोक द्विवेदी, श्रीमती एस. सोनी, तथा श्री बॅनर्जी ने प्रेस क्लब इंदौर में गुरुवार को पत्रकारों को शिखर सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शायद भारत में पहली बार है, जहां इस प्रकार का शिखर सम्मेलन विशेष रूप से मरीजों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मलेन में भाग लेने के लिए भारतवर्ष के गुजरात, पुणे, मुंबई, दिल्ली आदि से प्रतिभागी मरीज आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की विशिष्ट जरूरतों को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा संस्थानों एम्स, नई दिल्ली, आईजीआईबी बैंगलोर और हैदराबाद के एटैक्सिया डोमेन विशेषज्ञ 8 अक्टूबर को होने वाली आॅनलाइन पैनल चर्चा के माध्यम से अपना बहुल्य मार्गदर्शन प्रदान करने जा रहे हैं।
मरीजों के लिए फिजियोथेरेपी सत्र आयोजित करने के लिए मुंबई से फिजियोथेरेपिस्ट की एक टीम वहां होगी। समिट में स्पीच थेरेपी और मोटिवेशनल टॉक के सत्र भी होंगे।
नरेंद्र एदलाबादकर 91798 54927
