देपालपुर। बेटमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक ऑटो कंपनी के मैनेजर के साथ लूट की वारदात हो गई। वह कंपनी से निकले थे, थोड़ी ही दूर पर 10 – 12 बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और कार में रखे पैसे ले भागे। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बेटमा थाने में शुक्रवार देर रात फरियादी राजीव कुलश्रेष्ठ ने शिकायती आवेदन दिया, वह इंपीरियल ऑटो में प्लांट मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। राजीव के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे वह अपनी कार से प्लांट से निकले थे। पीथमपुर टाटा चौराहे से आगे उत्कर्ष पैराडाइज के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक 10 से 12 बदमाशों ने उनकी कार को रोका। बदमाशों ने उनकी गाड़ी को भी फोङ दिया और कार के साइड में रखे बैग को निकाल लिया। जैसे तैसे राजीव वहां से निकल कर भागे राजीव के अनुसार गाड़ी में 2 लाख 10 हजार केश रखे हुए थे जो कंपनी के पैसे थे। वह मामले की शिकायत करने बेटमा थाने पहुंचे।
