Site icon अग्नि आलोक

*इंस्टाग्राम से 40 साल की विधवा महिला के प्यार में फंसा 21 साल का लड़का*

Share

आगरा में इंस्टाग्राम पर हुई एक असामान्य दोस्ती परिवार के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई। अमरोहा का 21 साल का युवक 40 साल की विधवा महिला के प्यार में कई दिनों तक गायब रहा।

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्टाग्राम पर हुई एक असामान्य दोस्ती परिवार के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई। अमरोहा का 21 वर्षीय युवक कई दिनों तक घर से गायब रहा, जिसके बाद उसकी मां बेटे की तलाश में आगरा पहुंची। ट्रांस यमुना इलाके में एक 40 वर्षीय विधवा महिला के घर पर बेटा मिला तो हंगामा खड़ा हो गया।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी युवक की इंस्टाग्राम पर आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में अकेली रहने वाली विधवा महिला से दोस्ती हुई थी। उम्र में करीब 19 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवक कई दिनों से महिला के घर पर ही रह रहा था और घर नहीं लौटा। परिजनों को जब यह पता चला तो वे परेशान हो गए।

मां ने भाजपा नेताओं की मदद से पता लगाया
युवक की मां भाजपा से जुड़ी हुई हैं। बेटे के गायब होने पर उन्होंने पुलिस के साथ-साथ स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मदद मांगी। नेताओं की सहायता से महिला के घर का पता चला। मां सीधे आगरा पहुंची और महिला के घर पर जा धमकी।

घर पहुंचते ही मचा हंगामा, बेटा भागने की कोशिश में
मां को देखते ही युवक घबरा गया और घर से कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान बाहर हंगामा हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने महिला को समझाया कि उम्र के बड़े अंतर के कारण यह संबंध उचित नहीं है। एक स्थानीय नेता ने भी महिला से बात की।

Exit mobile version