भारत के राजनीतिक इतिहास में 25 जुलाई एक महत्वपूर्ण तिथि है। 1977 से, नीलम संजीव रेड्डी से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक, सभी राष्ट्रपतियों ने इसी दिन शपथ ली है। यह सिलसिला 1977 में शुरू हुआ और तब से यह भारतीय राजनीति में एक अनूठी परंपरा बन गई है
देश के इतिहास में 25 जुलाई भारत की राजनीति के लिए बेहद खास है। यह दिन देश के 10 राष्ट्रपतियों के लिए विशेष महत्व रखता है। दरअसल, 1977 के बाद से अब तक के सभी राष्ट्रपति ने 25 जुलाई को ही शपथ लिया है। 25 जुलाई को शपथ लेने का सिलसिला साल 1977 में शुरू हुआ था तब नीलम संजीव रेड्डी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और द्रौपदी मुर्मू तक ये सिलसिला जारी है।

हालांकि, इस तारीख को राष्ट्रपतियों के शपथ ग्रहण समारोह के पीछे कोई लिखित नियम नहीं है, लेकिन 1977 से अब तक का इतिहास यही बताता है कि सामान्य प्रक्रिया से चुने गए प्रत्येक राष्ट्रपति ने 25 जुलाई को ही शपथ ली है। वहीं, इसके अपवाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद थे। इन 4 राष्ट्रपतियों ने 25 जुलाई को शपथ नहीं ली थी। तो चलिए जानते हैं उन 10 राष्ट्रपतियों को जिन्होंने 25 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
| राष्ट्रपति के नाम | शपथ लेने की तिथि |
| द्रौपदी मुर्मू | 25 जुलाई, 2022 |
| रामनाथ कोविंद | 25 जुलाई, 2017 |
| प्रणब मुखर्जी | 25 जुलाई, 2012 |
| प्रतिभा पाटिल | 25 जुलाई, 2007 |
| ए.पी.जे. अब्दुल कलाम | 25 जुलाई, 2002 |
| के.आर. नारायण | 25 जुलाई, 1997 |
| शंकर दयाल शर्मा | 25 जुलाई, 1992 |
| आर. वेंकटरमन | 25 जुलाई, 1987 |
| ज्ञानी जैल सिंह | 25 जुलाई, 1982 |
| नीलम संजीव रेड्डी | 25 जुलाई, 1977 |
इन 4 राष्ट्रपतियों ने 25 जुलाई को शपथ नहीं ली थी
13 मई, 1962 को उनके बाद सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बने और 13 मई, 1967 तक इस पद पर रहे। उनके बाद दो राष्ट्रपति – जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके क्योंकि उनकी सेवाकाल के दौरान ही मृत्यु हो गई, जिसके बाद मध्यावधि चुनाव हुए।
नीलव संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई को शपथ ली थी, इसके बाद सिलसिला जारी
भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली। इसके बाद यह सिलसिला चलता आ रहा है। शंकर दयाल शर्मा, आर. वेंकटरमन, ज्ञानी जैल सिंह से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक सभी राष्ट्रपतियों ने 25 जुलाई को ही शपथ ली।
।