Site icon अग्नि आलोक

दिल्ली से MP के छतरपुर आ रही ओवरलोड बस पलटी, 3 मजदूरों की मौत

Share

ग्वालियर

कोरोना के बढ़ते केस और लॉकडाउन के बीच दिल्ली से मध्यप्रदेश के छतरपुर आ रही मजदूरों से भरी तेज रफ्तार बस पलट गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना ग्वालियर में झांसी हाईवे पर मंगलवार सुबह जौरासी घाटी के पास हुई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बस में सवार यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से लौट रहे थे
दिल्ली में रविवार को ही लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस वजह से MP के छतरपुर के ऐसे मजदूर जो कुछ महीने से वहां मजदूरी कर रहे थे, उन्होंने पलायन शुरू कर दिया है। सोमवार रात 2 बजे करीब 100 मजदूर अपने परिवार के साथ बस से छतरपुर के लिए निकले थे। कई मजदूर बस की छत पर बैठे थे जो नीचे गिर गए। इनमें से दो बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव वालों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर लोगों को बचाया
घटना के बाद आसपास के गांव के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। साथ ही बचाव के काम में जुट गए। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही उन्होंने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ घायलों का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि कुछ को डबरा और कुछ को ग्वालियर भेजा गया है। 8 लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।

बाद में क्रेन की मदद से बस को उठाकर उसके नीचे से शव निकाले गए। हादसे का कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि 52 सीटर बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। इन मजदूरों से दोगुना किराया भी लिया गया था।

लॉकडाउन की दहशत में लौट रहे थे घर

Exit mobile version