अग्नि आलोक

इंदौर की 35 महिलाओं को मिला  महिला शक्ति अवार्ड

Share

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार इंदौर जिला इकाई ने किया आयोजन*

इंदौर ।हर दिन महिलाओं का है और उनका सम्मान बाहर ही नहीं घर में भी होना चाहिए।आज महिलाए उन क्षेत्रों में भी तेजी से कदमताल कर रही है जो कल तक पुरूषों के माने जाते थे। ये विचार विभिन्न वक्ताओं के है,जो उन्होंने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई द्वारा प्रेस क्लब सभागृह में आयोजित महिला शक्ति अवार्ड समारोह में व्यक्त किए।अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने की।


मुख्य संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता पदमश्री जनक मागिलिगन ने कहा कि उच्च वर्ग की महिलाए तो अधिक पढ़ लिखने के कारण शिक्षित होने के साथ जागरूक भी हो रही लेकिन कमजोर वर्ग की महिलाओं को शिक्षा के साथ जागरूक करने की जरूरत है।स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन की विभागाध्यक्ष डा. सोनाली नरगुंदे ने कहा कि देश का लगानुपात गड़बड़ा रहा है ऐसे में महिलाओं का सशक्तिकरण कई सवालों को जन्म देता है।
सेंट्रल जेल की अधीक्षक अलका सोनकर ने कहा की महिला और पुरुष एक ही रथ के दो पहिए है और दोनो का मजबूत रहना जरूरी है। पुलिस उपायुक्त मनीषा पाठक सोनी ने कहा कि बेटी बोझ नहीं है और उसे भी उतनी ही स्वतंत्रता मिलनी चाहिए जो हम लडको को देते है।लड़किया अपने काम के प्रति गंभीर होती है बस उसे आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि महिला सम्मान की अधिकारी है और उसको पूरी आजादी मिलना चाहिए।ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष योगेन्द्र महंत ने कहा की एक महिला दो परिवार को संवारती है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में शरद जोशी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाए अच्छा कार्य कर रही है और आज उच्च पदों पर है।
कार्यक्रम संयोजक सरिता शर्मा ने बताया की समारोह में महिला पत्रकारों के विभिन क्षेत्र में कार्यरत 35 महिलाओं का सम्मान किया गया।अतिथि स्वागत इंदौर संभाग अध्यक्ष धमेंद्र शुक्ला,जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह थनवार, विद्युत प्रकाश पाठक , प्रवीण जोशी, सरिता काला ने किया। परिचय रश्मि किंगरानी, हेमंत व्यास,राजेंद्र सिंह ने किया.
इस मौके पर किड्स बी स्कूल के बच्चो ने नारी शक्ति के विभिन्न आयामों को मनोहारी नृत्य से प्रस्तुत किया।मुकेश शर्मा और ममता शर्मा ने कर्मसाक्षी पत्र का विमोचन अतिथियों से कराया।कार्यक्रम का संचालन सरिता शर्मा और रजनी खेतान ने किया।कार्यक्रम में मीडिया जगत से जुडी कई हस्तियां और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इनको मिला महिला शक्ति अवार्ड
शीतल राय ,श्रुति अग्रवाल,प्रियंका शर्मा,ललिता गौड़,रुखसाना मिर्जा,,नीता सिसोदिया,रजनी खेतान, निवेदिता सक्सेना,ऋतु साहू, हीना तिवारी,नेहा जैन,सुरभि भावसार,सुषमा दुबे,निर्मला भुराड़िया, मोनिका पुरोहित, डॉक्टर शेफाली ओझा, डॉक्टर निशा जोशी,शालिनी रमानी,पूजा जोशी,नीतू जैन, डॉक्टर गिन्नी छाबरिया,प्रिया चौहान, भावना शर्मा,रागिनी मख्खर,ममता शर्मा, डॉक्टर ममता शुक्ला, मोनिका शर्मा कंचन मनावत,प्रियंका शर्मा अलका सैनी और भावना शर्मा।

Exit mobile version