Site icon अग्नि आलोक

मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक आज, 28 दल आएंगे:लोगो और कन्वीनर तय हो सकता है

Share

मुंबई

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की तीसरी बैठक आज से मुंबई में शुरू हो रही है। ये बैठक दो दिन (31 अगस्त-1 सितंबर) चलेगी। शरद पवार ने कहा कि बैठक में 28 पार्टियों के करीब 63 नेता शामिल होंगे।

बैठक में गठबंधन का लोगो (LOGO) और कन्वीनर (संयोजक) का नाम सामने आ सकता है। सबसे प्रमुख ये तय होना है कि कौन सा दल, कहां से, कितनी सीटों पर चुनाव (सीट शेयरिंग) लड़ेगा। कई राज्यों में गठबंधन में शामिल दल एक-दूसरे के विरोधी हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा था- लोकसभा चुनाव I.N.D.I.A. गठबंधन को जीत मिलने के बाद ही पीएम पद के लिए नाम तय किया जाएगा। चुनकर आए सांसद ही पीएम चुनेंगे।

ये फोटो I.N.D.I.A. गठबंधन की दूसरी बैठक की है। ये मीटिंग 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई थी। पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी।

तीसरी बैठक में विपक्ष के 3 मुख्य एजेंडे…

ये दल हैं I.N.D.I.A. का हिस्सा
गठबंधन में कांग्रेस, TMC, DMK, AAP, JDU, RJD, JMM, NCP (शरद गुट), शिवसेना (उद्वव गुट), SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, RLD, MDMK, केएमडीके, वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कामेरावादी) और एमएमके शामिल हैं।

Exit mobile version