टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास खेलने का पूरा समय होता है। वह पिच पर सेट होकर कई दिनों तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। यही वजह है कि टेस्ट की सबसे बड़ी पारी 400 रनों की है। हालांकि कई बल्लेबाजों का टेस्ट करियर शानदार रहा। उन्होंने रनों की बरसात कर दी। इसके बाद भी एक बार भी दोहरा शतक नहीं लगा पाए। हम आपको आज 5 ऐसे ही दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम दोहरा शतक दर्ज नहीं है।
माइक हसी- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के लिए माइक हसी ने 79 टेस्ट खेले। उन्होंने 51.52 की औसत से 6235 रन बनाए। हसी ने इस दौरान 19 शतक और 29 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 195 रनों की रही जो एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में बनाया था

सईद अनवर- पाकिस्तान
सईद अनवर क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ओपनर में गिने जाते हैं। वनडे में एक समय सबसे बड़ी 194 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड उनके नाम ही था। अनवर ने अपने करियर के 55 टेस्ट में करीब 46 की औसत से रन बनाए। उन्होंने 11 शतक ठोके लेकिन सबसे बड़ी पारी 188 रनों की रही।
- खबरें
- क्रिकेट
- खेल
- भारत
- राज्य
- बिजनेस
- लाइफस्टाइल
- धर्म
- मनोरंजन
- दुनिया
- टेक
- वीडियो
- शिक्षा
- सरकारी योजना
- चुनाव
- बढ़ता बिहार
- Viral
- WWE
- अपना बाजार
- विचार
- यात्रा
- जन्माष्टमी
- स्पीकिंग ट्री
- विजुअल स्टोरीज़
- गुड न्यूज
- वेब सीरीज
- टीवी
- ईपेपर
- मौसम
- यूएस न्यूज़
- रीजनल सिनेमा
- लेटेस्ट न्यूज
- hindi News
- sports
- Cricket
- cricket news
- 5 Great Cricketers Who Could Not Score A Double Century In Test Ajinkya Rahane
5 दिग्गज खिलाड़ी जो टेस्ट में दोहरा शतक नहीं लगा पाए, एक तो 199 पर आउट हो चुका
टेस्ट क्रिकेट में काफी समय होता है और इसी वजह से बड़ी पारी खेलना आसान है। इसके बाद भी कई दिग्गज बल्लेबाज अपने करियर में दोहरा शतक नहीं लगा पाए।
Curated by: ऋषिकेश कुमारUpdated: |नवभारतटाइम्स.कॉमटेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों के पास खेलने का पूरा समय होता है। वह पिच पर सेट होकर कई दिनों तक बल्लेबाजी कर सकते हैं। यही वजह है कि टेस्ट की सबसे बड़ी पारी 400 रनों की है। हालांकि कई बल्लेबाजों का टेस्ट करियर शानदार रहा। उन्होंने रनों की बरसात कर दी। इसके बाद भी एक बार भी दोहरा शतक नहीं लगा पाए। हम आपको आज 5 ऐसे ही दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिनके नाम दोहरा शतक दर्ज नहीं है।
माइक हसी- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के लिए माइक हसी ने 79 टेस्ट खेले। उन्होंने 51.52 की औसत से 6235 रन बनाए। हसी ने इस दौरान 19 शतक और 29 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 195 रनों की रही जो एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में बनाया था
सईद अनवर- पाकिस्तान
सईद अनवर क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ओपनर में गिने जाते हैं। वनडे में एक समय सबसे बड़ी 194 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड उनके नाम ही था। अनवर ने अपने करियर के 55 टेस्ट में करीब 46 की औसत से रन बनाए। उन्होंने 11 शतक ठोके लेकिन सबसे बड़ी पारी 188 रनों की रही।
फाफ डु प्लेसिस- साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस टेस्ट में दोहरा शतक नहीं लगा पाए। 69 टेस्ट में उन्होंने 10 शतक ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से 4163 रन निकले। फाफ की सबसे बड़ी पारी 199 रनों की ही रही।
अजिंक्य रहाणे- भारत
अजिंक्य रहाणे कई सालों तक भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम की जान थे। अभी वह टीम से बाहर चल रहे हैं। रहाणे ने अपने टेस्ट करियर में 85 मुकाबले खेले और 5077 रन बनाए। उनके नाम 12 शतक हैं। हालांकि उनकी सबसे बड़ी पारी 188 रनों की है।
माइक एथरटन- इंग्लैंड
माइक एथरटन इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में रहे हैं। उन्होंने 115 मैचों के टेस्ट करियर में 7728 रन बनाए। उन्होंने 16 शतक और 46 अर्धशतक लगाए लेकिन एक भी दोहरा शतक नहीं ठोक पाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 185 रनों की है।