Site icon अग्नि आलोक

165 गुना अधिक संपत्ति जुटाने वाले सहायक प्रबंधक को 5 साल की कैद 

Share
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

अंबिकापुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ममता पटेल की अदालत ने नागरिक आपूर्ति निगम सूरजपुर जिले के तत्कालीन सहायक प्रबंधक रविंद्रनाथ सिंह (63) को पांच वर्ष कारावास तथा 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर आरोपित को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले में आरोपित रविंद्रनाथ सिंह का भतीजा सुधीर कुमार सिंह भी नामजद आरोपित है। उसके विरुद्ध फरारी में ही अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है। आरोपित सुधीर कुमार सिंह के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।छापे के दौरान कुल सात लाख 16 हजार 80 रुपये नकद, आभूषण तथा अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए थे। कुल एक करोड़ 41 लाख 15 हजार 340 रुपये की संपत्ति बरामद हुई थी। ज्ञात स्रोतों से प्राप्त आय से अधिक संपत्ति मिलने के मामले में जांच के दौरान आरोपित को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था।

यह था पूरा मामला

naidunia_image
आय से 165 प्रतिशत अधिक संपत्ति प्रमाणित

इसमें 10 प्रतिशत का लाभ देने के बाद भी आय से 165 प्रतिशत अधिक संपत्ति का इनके द्वारा किसी प्रकार का कोई हिसाब प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसे अनुपातहीन संपत्ति की श्रेणी में माना गया है।

प्रकरण की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि आरोपित सहायक प्रबंधक की सभी ज्ञात स्रोतों से कुल आय 37 लाख 83 हजार की होती है।

जबकि उक्त अवधि में उन्होंने एक करोड़ चार लाख 72 हजार 703 रुपये व्यय किया। इस प्रकार कुल 66 लाख 24 हजार 759 रुपये की संपत्ति का कोई हिसाब नहीं दिया जा सका।

यह ज्ञात स्रोतों से कुल आय का 175 प्रतिशत अधिक होता है।

न्यायालय ने कहा- दंड से ही न्यायिक उद्देश्यों की पूर्ति

Exit mobile version