आज के दौर की सबसे चर्चित बॉलीवुड हसीनाओं में से एक आलिया भट्ट ने अपने छोटे से करियर में ही बड़ा नाम कमा लिया है. उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में दी हैं. आज हम आपको आलिया के करियर की पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

आलिया भट्ट ने अपने 13 साल के करियर में ही बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर लिया है. एक से बढ़कर एक फिल्मों के चलते आलिया लाखों दिलों पर राज कर रही हैं. उन्होंने खूब शोहरत के साथ ही खूब दौलत भी कमाई है. वो आज 550 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. लेकिन आज हम आपको आलिया की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. पहले नंबर पर मौजूद फिल्म ने तो 1200 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया था.