इंदौर का चंदन नगर चौराहा लंबे समय से भारी ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं के केंद्र के रूप में देखा जाता रहा है. साल भर पहले प्राधिकरण ने शहर के 11 प्रमुख चौराहों का फिजिबिलिटी सर्वे करवाया था, जिसमें चंदन नगर-धार रोड को प्राथमिकता दी गई थी. बढ़ते शहरीकरण और धार रोड पर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए, यहां एक साधारण नहीं बल्कि सिक्स लेन फ्लाईओवर की आवश्यकता महसूस की गई थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई इस फ्लाईओवर के बनने से धार रोड पर सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा. फूटी कोठी तरफ से एयरपोर्ट और बड़ा गणपति जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे से बिना जाम के सड़क पार कर पाएंगे. वहीं धार और सिरपुर तरफ जाने वाला ट्रैफिक.

गैर योजना मद से बनेगा
इसका निर्माण 40 करोड़ रुपए की लागत से विकास प्राधिकरण ही करेगा. खास बात ये कि इसे गैर योजना मद से बनाया जाएगा. इसके लिए आगामी बोर्ड बैठक में औपचारिक प्रस्ताव रखा जा रहा है, जिसके बाद शासन से अंतिम अनुमति ली जाएगी. शासन ने गैर योजना मद के लिए 10 फीसदी तक प्राधिकरण के राजस्व के आधार पर खर्च करने के निर्देश दे रखे हैं.
फ्लाईओवर के इतने फायदे
इस फ्लाईओवर के बनने से धार रोड पर सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा. फूटी कोठी तरफ से एयरपोर्ट और बड़ा गणपति जाने वाले फ्लाईओवर के नीचे से बिना जाम के सड़क पार कर पाएंगे. वहीं धार और सिरपुर तरफ जाने वाला ट्रैफिक फ्लाईओवर के उपर से गुजर जाएगा. IDA का लक्ष्य है कि बोर्ड की मंजूरी मिलते ही जल्द से जल्द इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य को गति दी जाए.
नर्मदा पाइपलाइन होगी शिफ्ट
साथ ही बड़ा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन और नर्मदा पाइपलाइन की शिफ्टिंग का काम भी होना है. चंदन नगर फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान इन यूटिलिटी सेवाओं को इस तरह व्यवस्थित किया जाएगा कि भविष्य में बार-बार खुदाई की जरूरत न पड़े, इसलिए पहले ही सड़क के नीचे से गुजर रही नर्मदा पाइपलाइन को शिफ्ट किया जाएगा.
हाल ही में चंदन नगर और कालानी नगर को जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी सड़क को मास्टर प्लान में शामिल किया गया है, जिसका काम नगर निगम लगभग 20 करोड़ की लागत से कर रहा है. यह सड़क चंदन नगर को कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट रोड़ पर जोड़ेगी साथ ही पश्चिमी रिंग रोड के लिए वैकल्पिक मार्ग का भी काम करेगी.
..