Site icon अग्नि आलोक

नए कला संकुल में 600 सीटर सभागृह, 300 सीटर थिएटर होगा

Share

इंदौर

एमजी रोड पर सरकारी मराठी स्कूल की जमीन पर बन रहे नए कला संकुल में कई तरह की सुविधाएं होंगी। नई बिल्डिंग का मुख्य काम लगभग खत्म होने को है। शनिवार दोपहर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कलेक्टर मनीष सिंह ने यहां का निरीक्षण किया। सीईओ ऋषव गुप्ता ने बताया कि कला संकुल भवन में पांच लिफ्ट लगंेगी। 80 चार पहिया और 120 से अधिक दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।

महाजन ने कला संकुल में प्रवेश के लिए एमजी रोड की ओर से प्रवेश द्वार के अलावा निगम रोड की ओर से भी एंट्री रखने के लिए कहा। सुधीर देड़गे, श्रीराम जोशी, सत्यनारायण व्यास, अनिल चापेकर, तपन शर्मा, सुशील गोयल उपस्थित थे।

Exit mobile version