Site icon अग्नि आलोक

67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड: ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई, कंगना रनोट को करियर का चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला

Share

सोमवार को 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। इस दौरान 2019 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया गया। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर स्टारर ‘छिछोरे’ को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया। कंगना रनोट को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। यह उनके करियर का चौथा नेशनल अवॉर्ड है।इससे पहले उन्हें ‘फैशन’ (2008) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, ‘क्वीन’ (2014) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (2015) के दत्तों के रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है।

विजेताओं की पूरी लिस्ट:-

कैटेगरीविजेताअन्य
बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी)छिछोरेडायरेक्टर- नितेश तिवारी
बेस्ट एक्ट्रेसकंगना रनोटफिल्म- मणिकर्णिका, पंगा
बेस्ट एक्टरमनोज बाजपेयी, धनुष (तेलुगु)फिल्में क्रमशः भोंसले, असुरन (तेलुगु)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टरविजय सेतुपतिफिल्म- सुपर डीलक्स
बेस्ट सिंगरबी प्राकगीत- तेरी मिटटी (केसरी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसपल्लवी जोशीफिल्म- द ताशकंद फाइल्स
बेस्ट एडिटिंगफिल्म- जर्सी (तेलुगु)
बेस्ट ऑटोबायोग्राफीलेवदुहखासी
बेस्ट स्क्रीनप्ले अडॉप्टेडगुमनामी
बेस्ट सिनेमैटोग्राफीजलीकट्टू
बेस्ट फीमेल सिंगरसावनी रविन्द्रगीत- बार्दो (मराठी)
बेस्ट फिल्म क्रिटिकसोहिनी चट्टोपाध्याय
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेटसिक्किम
बेस्ट नॉन फीचर फिल्मवाइल्ड कर्नाटक
बेस्ट डायरेक्शनसंजय पूरण सिंह चौहानफिल्म- बहत्तर हूरें
बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्मकस्तूरी (हिंदी)
बेस्ट डायलॉग्स राइटरफिल्म- द ताशकंद फाइल्स
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्लेफिल्म- ज्येष्ठोपुत्री (बांग्ला)
बेस्ट कोरियोग्राफीफिल्म- महर्षि (तेलुगु)
बेस्ट स्टंटफिल्म- अवाने श्रीमाननारायण (कन्नड़)
बेस्ट बुक ऑन सिनेमाअ गांधियन अफेयर : इंडियाज क्युरियस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमाऑथर- संजय सूरी
स्पेशल मेंशन अवॉर्ड (फिल्म)बिरयानी (मलयालम), जोनाकी पोरुआ (असमी), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट फिल्म ऑन एनवायरनमेंट कंसर्वेशनटर बुरिअल
इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टरमथुकुत्टी ज़ेवियरहेलन
बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंमहर्षि (तेलुगु)
बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशनताजमहल (मराठी)
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यूजआनंदी गोपाल (मराठी)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्टनागा विशाल,फिल्म- केडी (तमिल)

ये अवॉर्ड्स एक साल की देरी से घोषित हुए हैं, क्योंकि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका था। ये अवॉर्ड्स केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले फिल्म फेस्टिवल निदेशालय द्वारा दिए जाते हैं।

अलग-अलग भाषाओं में इन फिल्मों को मिले बेस्ट फिल्मों के अवॉर्ड

फिल्मभाषा
पिंगारातूलू
केंजिरापनिया
अनुरूवडमिशिंग
लेवडूखासी
छोरियां छोरों से कम नहींहरियाणवी
भूरन दी मेजछत्तीसगढ़ी
जर्सीतेलुगू
असुरनतमिल
रब दा रेडियोपंजाबी
साला बुराड़ बदला और कलिया अतितुओड़िया फिल्म
इगीकोनामणिपुरी
कलानोत्तममलयालम
बारडोमराठी
काजरोकोंकणी
अक्षीकन्नड़
छिछोरेहिंदी
गुमनामीबंगाली
रोनुआ हू नेवर सरंडर्सअसमी

ये पुरस्कार पारंपरिक रूप से राष्ट्रपति के हाथों वितरित किए जाते हैं। हालांकि 66वें पुरस्कार उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिए थे। जबकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विजेताओं के साथ हाई टी की मेजबानी की थी।

Exit mobile version