Site icon अग्नि आलोक

दिल्ली में ६ दिन का लोकडाउन

Kejriwal Announces Lockdown in Delhi
Share

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने के बाद केजरीवाल सरकार ने आज रात 10 बजे से छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आज रात दस बजे से अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया। इस लॉकडाउन के दौरान सभी आवश्यक सेवाओं को इससे बाहर रखा गया है। खानपान, मेडिकल और शादी समारोह संपन्न होंगे।

लॉकडाउन की घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि मैं प्रवासी मजदूरों से खासतौर पर हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं कि यह 6 दिन का छोटा सा लॉकडाउन है। आप लोग दिल्ली छोड़कर न जाइएगा। आपके आने-जाने में ही इतना पैसा और समय खत्म हो जाएगा। दिल्ली में रहिए। मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि शायद बढ़ाने की जरूरत न पड़े। आप दिल्ली में रहिए। यकीन मानिए हम पूरी ईमानदारी के साथ सब मिलकर लड़ेंगे।

सीएम केजरीवाल ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर बहुत बढ़ गया है। रोज 25-25 हजार केस रोज आ रहे हैं। बेड और ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है। दिल्ली के एक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन अचानक से खत्म हो गया एक बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे-तैसे इंतजाम किया गया।

Exit mobile version