Site icon अग्नि आलोक

8सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्में, क्या ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ तोड़ पाएगी इनका रिकॉर्ड*

Share

19 दिसंबर को जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में रिलीज हुई है. उम्मीद है कि यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी. हालांकि, इससे पहले भी इस साल भारत में कई हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से कुछ फिल्मों ने बहुत अच्छा बिजनेस किया है, चाहे वह टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 8 हो या ब्रैड पिट की एफ1.

भारत में हॉलीवुड के इस साल को देखें तो सिर्फ चार फिल्में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाईं. सैकनिल्क के शेयर किए गए कलेक्शन के अनुसार, हम 2025 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.

‘एफ1’
फॉर्मूला वन (F1) एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. यह फिल्म जहां दुनिया भर में खूब चली, वहीं भारत में भी इसने एक छाप छोड़ा. भारत में, जोसेफ कोसिनस्की की फिल्म एफ1 सुपरहिट रही. यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी. सैकनिल्क के मुताबिक, एफ1 ने भारत में 129.07 करोड़ रुपये कमाए थे. ब्रैड पिट स्टारर इस फिल्म में एक्टर ने सन्नी हेस का किरदार निभाया है. डेमसन इदरीस, कैरी कोंडन, टोबियास मेंजीज और जेवियर बार्डेम भी कास्ट का हिस्सा है. इसे जोसेफ कोसिनस्की ने डायरेक्ट किया है.

‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’
टॉम क्रूज स्टारर ‘मिशन: इम्पॉसिबल’, दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक है. फ्रेंचाइजी की आखिरी और आठवीं किस्त ने भारत में शानदार बिजनेस की और 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में कामयाब रही. सैकनिल्क के मुताबिक, इस साल रिलीज हुई ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 123.59 करोड़ रुपये कमाए.

‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) का सीक्वल नई कास्ट और डायनासोर के साथ इस साल दुनियाभर के सिनेमाघरों में उतरी. भारत में यह 4 जुलाई को रिलीज हुई. स्कारलेट जोहानसन, महरशाला अली और जोनाथन बेली अभिनीत, जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने भारत में मिशन: इम्पॉसिबल की कमाई के लगभग बराबर कमाई की. सैकनिल्क के मुताबिक, जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन के सीक्वल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 123.13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’
‘द कंज्यूरिंग’ फ्रैंचाइजी की नौवीं फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में कामयाब रही थी. पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा ने द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लोरेन वॉरेन के रूप में वापसी की. सैकनिल्क के अनुसार, माइकल चावेस की निर्देशित फिल्म ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने भारत में 101.65 करोड़ रुपये कमाए और भारत में सुपरहीट बनकर उभरी.

‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस’
जैक लिपॉव्स्की और एडम स्टीन की को-डायरेक्टेड, फाइनल डेस्टिनेशन फ्रैंचाइजी की छठी फिल्म ने भारत में शानदार प्रदर्शन की. हालांकि यह 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में नाकामयाब रही. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 74.91 करोड़ रुपये कमाए. केटलिन सांता जुआना ने स्टेफनी रेयेस नाम की एक कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया है, जिसे एक जानलेवा पूर्वाभास होता है कि मौत उसके परिवार के लिए आ रही है.

अन्य फिल्में

‘अवतार: फायर एंड ऐश’

‘अवतार: फायर एंड ऐश’ पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने का काफी दबाव है, क्योंकि इस साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइज की पिछली दोनों फिल्मों ने 2 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की थी. सैकनिल्क के मुताबिक, ओरिजनल ‘अवतार’ ने 2009 में विश्व स्तर पर 232 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, जबकि ‘अवतार: वे ऑफ वॉटर’ ने 441 मिलियन डॉलर के साथ शुरुआत की थी.

भारत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अवतार’ (2009) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5 वीक में लगभग 101 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि इसके सीक्वल ने सबसे रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘अवतार: वे ऑफ वॉटर’ 6 वीक में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 391.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब देखना होगा कि क्या ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ दोनों फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ पाती है या नहीं.

19 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भारत में डबल डिजिट के साथ अच्छी शुरुआत की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन शाम 6 बजे तक भारत में लगभग 11.44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. शाम और रात के शो अभी बाकी हैं, इसलिए ओपनिंग-डे के आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

Exit mobile version