Site icon अग्नि आलोक

ओडिशा में बड़ा हादसा:कोरापुट के कोटपुट में तेज रफ्तार गाड़ी पलटी, 9 यात्रियों की मौत

Share

भुवनेश्वर

ओडिशा के कोरापुट के पास कोटपुट में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार गाड़ी के पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 5 महिलाएं भी हैं। कोरापुट के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि पैसेंजर्स ओडिशा के सिंधिगुड़ा गांव से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे लोग
जगदलपुर से लगे गांव कलचा के कुछ लोग ओडिशा के मुरताहांडी में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

अचानक ऐसा लगा कि किसी ने गाड़ी को सामने से मारा
हादसे में घायल एक युवक ने बताया कि वापसी के दौरान काफी अंधेरा था। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। अभी हम गांव से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि अचानक ऐसा लगा, सामने से किसी ने गाड़ी को टक्कर मार दी हो। कुछ समझ आता, इससे पहले चीख-पुकार मच गई और फिर अचानक सन्नाटा पसर गया। उसके बाद क्या हुआ, मुझे कुछ होश नहीं।

Exit mobile version