अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रवासी सम्मलेन को लेकर अतिक्रमण में दुकान हटाई तो शिप्रा नदी में कूदकर जान दे दी

Share

इंदौर

इंदौर में नक्षत्र गार्डन के पास गुमटी रखकर गैरेज चलाने वाले एक मैकेनिक ने शिप्रा नदी में कूदकर जान दे दी। बताया जाता है नगर निगम ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर उसकी सड़क किनारे लगी गुमटी हटा दी थी। इसके बाद से वह तनाव में चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक हीरानगर के ईश्वर नगर निवासी राहुल पुत्र सेवाराम वर्मा ने बुधवार को शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। कूदने के पहले उसने अपनी पत्नी को कॉल किया और आत्महत्या की बात कही थी। पत्नी ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। राहुल ने नदी किनारे अपनी बाइक खड़ी की और नदी में छलांग लगा दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राहुल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बेटे के निधन के बाद दुकान हटाने से था दु:खी
दरअसल पिछले दिनों नगर निगम ने प्रवासी भारतीय सम्मलेन को लेकर शहर में फुटपाथ पर लगने वाली कई दुकानों को हटाया गया है। इस कार्रवाई में राहुल की नक्षत्र गार्डन के पास बनी गुमटी भी हटा दी गई थी। राहुल ने दूसरी जगह दुकान लगाई वहां भी नगर निगम की गाड़ियों ने दुकान हटाने की हिदायत दे दी थी। इसके बाद उसके घर का खर्च चलने में दिक्कत आ रही थी।

राहुल के एक बेटे की कुछ दिन पहले ही बीमारी से मौत हुई थी। इसमें वह काफी पैसा खर्च कर चुका था दूसरी बार व्यापार चौपट होने से वह टूट गया। राहुल के परिवार में पत्नी और छोटा बेटा है। परिवार ने बताया कि सड़क किनारे लगी गुमटी में गेरेज चलाकर ही राहुल दो बच्चों के साथ अपने परिवार का गुजर बसर करता था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें