Site icon अग्नि आलोक

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा,दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार,तीन लोगों की मौत*

Share

इस वक्त छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. तेज रफ्तार एक कार दीवार से टकराई है. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है.दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को सिम्स में भर्ती किया गया है. तखतपुर थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ के पास यह घटना घटी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

मौके पर बिखरे पड़े शव

ये सड़क हादसा इनता भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, तीनों शव कार के नीचे सड़क पर बिखरे पड़े हुए थे. दो घाटल भी दर्द से कराह रहे थे.घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस बल की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. यह मंजर काफी खौफनाक था. बिखरे हुए शवों के देख लोगों की रूह कांप उठी. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कार की क्या हालत हुई है?

Exit mobile version