Site icon अग्नि आलोक

अबीर-गुलाल से सराबोर देश

Share
FacebookTwitterWhatsappLinkedin

आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में ब्रज की होली भी दुनियाभर में चर्चित है। आज देशभर में कैसे मनाई जा रही है होली, रंगों के त्योहार से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें

नागपुर में होली के मौके पर अबीर-गुलाल से सराबोर युवती

महाराष्ट्र के नागपुर में भी बिखरे होली के चटख रंग
रंगों के त्योहार होली से जुड़ी धार्मिक मान्यता के अनुसार विभिन्न देवताओं को प्रसन्न करने और अपने जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और शांति लाने के लिए विशेष रंग की गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। प्रत्येक देवता से जुड़ा एक विशिष्ट रंग होता है, जो उनके प्रभाव और कृपा को बढ़ाने में सहायक होता है। यदि सही देवता को उचित रंग की गुलाल अर्पित की जाए, तो जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। महाराष्ट्र के नागपुर में भी युवती को गुलाल से सराबोर देखा गया।

हिमाचल के मंडी में होली का उल्लास 

एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं लोग
सनातन धर्म में होली का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल दो दिन के इस उत्सव में पहले दिन यानी 13 मार्च की देर रात होलिका दहन किया गया। कुछ जगहों पर रात 12 बजे के बाद भी होलिका दहन होने की खबर आई। आज रंगों के साथ होली खेली जाएगी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते और उत्सव मनाते देखा गया।

राष्ट्रपति-पीएम ने देशवासियों को दी बधाई

पूरा देश होली के रंग में रंग गया है। पूरब से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक लोग एक-दूसरे को अबीर और गुलाल के साथ स्नेह के रंगों से सराबोर करते दिखे। बृहस्पतिवार देर रात होलिका दहन किया गया। नेपाल में भी होली की खुशियों की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी। राष्ट्रपति ने इस पर्व को एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया, जबकि पीएम मोदी ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि होली राष्ट्र की एकता के रंग को और गाढ़ा कर दे।

रामस्नेही संप्रदाय में होली पर फूलडोल

शाहपुरा में स्थित अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय का वार्षिक फूलडोल मेले का सोमवार को आगाज हुआ. पहले दिन विशाल शोभायात्रा निकाली गई. इस मेले में देश और प्रदेश से काफी संख्या में रामस्नेही संप्रदाय से जुड़े भक्त पहुंच रहे हैं.

शाहपुरा. जिला मुख्यालय पर स्थित अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय की मुख्य पीठ रामनिवास धाम में होली दहन के बाद सोमवार को वार्षिकोत्सव फूलडोल महोत्सव का आगाज हुआ. महोत्सव के पहले दिन विशाल शोभायात्रा निकली गई. यह महोत्सव 30 मार्च तक अनवरत चलेगा. इस फुलडोल महोत्सव में देश व प्रदेश से काफी संख्या में रामस्नेही संप्रदाय से जुड़े भक्त पहुंचते हैं. महोत्सव में प्रतिदिन अणभैवाणी ग्रंथ की शोभायात्रा निकलेगी और फूलडोल महोत्सव का समापन रामस्नेही संप्रदाय के आचार्यश्री के चार्तुमास की घोषणा के साथ होगा.

भक्त लेते हैं पीठाधीश्वर का आशीर्वाद : रामनिवास धाम शाहपुरा के कार्यवाहक भंडारी संत जगवल्लभराम महाराज ने बताया कि आज से फूलडोल महोत्सव शुरू हुआ. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस महोत्सव में शामिल होने का निवेदन किया. फूलडोल महोत्सव के दौरान शाहपुर कस्बे में देश व प्रदेश से काफी संख्या में रामस्नेही संप्रदाय से जुड़े भक्त पहुंचते हैं. यहां वे रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्यश्री स्वामी रामदयाल महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं

पिछले 256 वर्षों से आयोजित हो रहा है फूलडोल महोत्सव : देश भर में जहां आज धुलंडी पर रंगों का पर्व मनाते हैं, वहीं पिछले 254 वर्षों से शाहपुरा में धुलंडी पर अध्यात्म का रंग प्रांरभ होता है. विशाल फूलडोल महोत्सव का आयोजन होता है और गुलाबी पताकाओं से अटा रामनिवास धाम सभी को आकर्षित कर रहा है. मेले में नगर पालिका की ओर से मेला परिसर में अस्थाई दुकानें लगाई गई हैं.

Exit mobile version